BSNL ने अपना शानदार ऑफर किया एक्सटेंड, बात करने पर मिलेगा 50 रुपये तक का कैशबैक

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 25 Jun 2020 03:17 PM IST
bsnl extended 5 pe 6 offer till 30 june 2020 users get cashback on call and sms know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने सबसे खास ऑफर '5 pe 6' को 30 जून तक बढ़ाने का एलान किया है। इस ऑफर के तहत मोबाइल, ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन यूजर्स को पांच मिनट से ज्यादा की कॉल करने पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ऑफर से 50 रुपये तक का फायदा हो सकता है।

    bsnl
    bsnl

    टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल का यह ऑफर 30 मई को समाप्त होने वाला था, लेकिन कंपनी ने लॉकडाउन को ध्यान में रखकर इसकी अवधि को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब कंपनी ने इस ऑफर की समय सीमा को बढ़ाया है। इससे पहले कंपनी इस ऑफर को दिसंबर 2019 में समाप्त करने वाली थी, लेकिन उस दौरान यूजर्स के लिए इस ऑफर को दोबारा उपलब्ध कराया गया था।

    बीएसएनएल
    बीएसएनएल - फोटो : PTI

    '5 pe 6' का ऑफर

    यूजर्स को इस ऑफर के तहत पांच मिनट से ज्यादा की कॉल पर 6 पैसे का कैशबैक मिलेगा, हालांकि उन्हें कुछ शार्तों का पालन करना होगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस ऑफर के जरिए 50 रुपये तक फायदा हो सकता है।

    नोट: अगली स्लाइड में मिलेंगे बीएसएनएल के अन्य रिचार्ज प्लान की जानकारी

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें