ई-कॉमर्स कंपनियों का बड़ा फैसला, अमेजन और फ्लिपकार्ट बताएंगे किस देश में बना है प्रोडक्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Jun 2020 01:25 PM IST
E-Commerce Sites in India like flipkart and amazon to Consider Listing of country of Origin Label on Products
MAKE IN INDIA - फोटो : amarujala

    भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चीन के खिलाफ पूरा देश एकजुट हो गया है। पूरे देश में चीनी कंपनियों और चीनी प्रोडक्ट का लगातार बहिष्कार हो रहा है। देश में चाइनीज सामानों के बहिष्कार का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि देश में काम कर रहीं ई-कॉमर्स कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म पर बेचे जाने वाले सभी प्रोडक्ट के साथ उसको तैयार करने वाले देश का नाम भी सार्वजनिक करने का फैसला लिया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को लेकर ई-कॉमर्स कंपनियों के बीच एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई है जिसे संघीय वाणिज्य मंत्रालय के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने होस्ट किया था। कहा जा रहा है कि अगले दो सप्ताह में अमेजन और फ्लिपकार्ट सहित तमाम ई-कॉमर्स कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स के साथ 'मूल देश' की जानकारी देंगी।

    वहीं अमेजन और फ्लिपकार्ट ने सरकार से उन प्रोडक्ट के बारे में सलाह मांगी है जो बनते तो भारत में हैं लेकिन उनके कंपोनेंट चीन या किसी अन्य देशों से आयात होते हैं, हालांकि अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील ने इस मामले पर कोई आधारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें