Alert: बाहुबली के प्रोड्यूसर का WhatsApp अकाउंट हुआ हैक, फैन्स से कहा- आप न करें ऐसी गलती

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

Whatsapp Hacked: आपको मालूम ही होगा कि शोबू यार्लागद्दा, बाहुबली-2 के प्रोड्यूसर हैं। हैकर्स ने शोबू यार्लागद्दा के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लिया था। शोबू यार्लागद्दा ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

विज्ञापन
Bahubali 2 Producer Shobu Yarlagadda whatsapp account hacked he share some tips to be safe on whatsapp
Shobu Yarlagadda whatsapp hacked - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज कोई भी किसी भी वक्त हैकिंग का शिकार हो सकता है। चाहे वह कोई सेलेब्रिटी हो या कोई आम आदमी। हैकर्स की नजर में सब एक समान हैं और वे किसी को भी नहीं छोड़ते हैं। देश में हर दिन साइबर स्कैम और हैकिंग की घटना हो रही है। सरकार की ओर से इसे रोकने की तमाम कोशिशें बेकार हो रही हैं। अब हैकर्स ने शोबू यार्लागद्दा को अपना शिकार बनाया है। आपको मालूम ही होगा कि शोबू यार्लागद्दा, बाहुबली-2 के प्रोड्यूसर हैं। हैकर्स ने शोबू यार्लागद्दा के व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर लिया था। शोबू यार्लागद्दा ने अपनी आपबीती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की है।

    शोबू यार्लागद्दा ने क्या बताया?

    Shobu Yarlagadda whatsapp hacked
    Shobu Yarlagadda whatsapp hacked - फोटो : x

    5 दिसंबर 2024 को रात के 10 बजे उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, 'मेरा अकाउंट हैक हो गया है, और हैकर ने मेरे अकाउंट का पूरा नियंत्रण ले लिया है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि WhatsApp मुझे 12 घंटे तक लॉगिन करने नहीं दे रहा है क्योंकि यह कहता है कि मैंने कई बार गलत पिन दर्ज किया है। इस बीच, हैकर मेरे कॉन्टैक्ट्स से लोगों को ठग रहा है और उनके अकाउंट्स और कॉन्टैक्ट्स तक भी पहुंच बना रहा है। इसके कारण और भी ज्यादा अकाउंट्स हैक हो रहे हैं। WhatsApp से संपर्क करने का कोई तरीका नहीं है। यह बहुत परेशान करने वाली स्थिति है! कृपया इस पर कुछ कदम उठाएं।' शोबू ने अपने इस पोस्ट में Meta और WhatsApp दोनों को टैग किया था।

    विज्ञापन

    दरअसल शोबू यार्लागद्दा को व्हाट्सएप लॉगिन के लिए एक ओटीपी आया था जो कि एक जान-पहचान के नंबर से ही आया था। शोबू यार्लागद्दा ने ओटीपी बता दिया और यही उनकी सबसे बड़ी गलती थी। इसके बाद हैकर्स ने उनके अकाउंट का एक्सेस ले लिया और बार-बार अकाउंट में लॉगिन करने के लिए गलत पिन डालकर 12 घंटे के लिए अकाउंट को लॉक कर दिया। तो आप भी ध्यान रखें कि किसी को भी अपना ओटीपी शेयर ना करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें