Update: बदल गया WhatsApp का टाइपिंग इंडिकेटर, अब दिख रहा ऐसा, चेक करें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 06 Dec 2024 10:49 AM IST
सार

यह फीचर चैट में एक्टिव रूप से जुड़े व्यक्ति की टाइपिंग स्थिति को जांचने का एक नया तरीका प्रदान करता है। पहले यह फीचर केवल टॉप बैनर में दिखाई देता था। इसकी टेस्टिंग अक्तूबर में शुरू हुई थी और शुरुआत में यह केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध था। अब इसे iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च कर दिया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp Introduces New Typing Indicators for Real Time Engagement in Chats
WhatsApp typing Indicator - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    WhatsApp ने गुरुवार को मोबाइल यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जो यूजर्स को रियल-टाइम में चैट में शामिल होना आसान बनाता है। अब प्लेटफॉर्म टाइपिंग इंडिकेटर्स के साथ विज़ुअल क्यूज दिखाएगा, जो यह बताएंगे कि कौन एक्टिव रूप से चैट में टाइप कर रहा है। यह फीचर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट दोनों में उपलब्ध हो गया है।

    इस फीचर को वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन के साथ जोड़ा गया है, जिसे पिछले महीने पेश किया गया था। वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन यूजर्स को प्राप्त वॉइस मैसेज का टेक्स्ट-आधारित वर्जन दिखाने में सक्षम बनाता है।

    विज्ञापन

    Meta Platforms द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, नया टाइपिंग इंडिकेटर्स फीचर चैट स्क्रीन के नीचे"..."विज़ुअल क्यूज दिखाएगा, साथ ही टाइप कर रहे यूजर की प्रोफाइल फोटो भी दिखाई देगी। यह फीचर विशेष रूप से ग्रुप चैट में उपयोगी है, जब एक साथ कई लोग टाइप कर रहे हों।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें