WhatsApp Desktop: अब डेस्कटॉप यूजर्स भी कर सकेंगे ग्रुप कॉल, व्हाट्सएप ने जारी किया नया अपडेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 23 Mar 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Launched Desktop App With Faster Speeds and Improved Group Calling know All Details in hindi
WhatsApp Desktop - फोटो : सोशल मीडिया

    मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) अपने यूजर्स की सुविधा के लिए नए-नए अपडेट और फीचर्स लाता रहता है। इसी कड़ी में अब व्हाट्सएप ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स मिलने वाले हैं। नए अपडेट में यूजर्स को बेहतर ग्रुप कॉल की सुविधा मिलेगी। साथ ही डेस्कटॉप वर्जन को पहले से फास्ट भी किया गया है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में ग्रुप एडमिन की पावर बढ़ने के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स को जारी किया है।

    Whatsapp calling from the desktop
    Whatsapp calling from the desktop - फोटो : amarujala

    कंपनी ने जारी किया नया अपडेट

    कंपनी ने नए अपडेट के साथ ग्रुप कॉल में ऑडियो और वीडियो कॉल में सुधार किया है। वहीं यूजर्स अब ज्यादा से ज्यादा लोगों को ग्रुप कॉल में इनवाइट कर सकते हैं। मेटा के एक ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, विंडोज के लिए नया व्हाट्सएप डेस्कटॉप एप अब यूजर्स को आठ लोगों के साथ ग्रुप वीडियो कॉल और 32 लोगों के साथ ऑडियो कॉल का आनंद लेने में सक्षम बनाता है।

    कंपनी ने कहा कि आने वाले समय में इस लिमिट को और बढ़ाया जा सकता है, जिससे यूजर्स दोस्तों, परिवार और सहकर्मियों के साथ जुड़े रहें। मेटा का कहना है कि विंडोज के लिए नए व्हाट्सएप डेस्कटॉप एप में मोबाइल वर्जन के जैसा इंटरफेस है। कंपनी ने कहा कि यह अपडेट नई मल्टी-डिवाइस क्षमताओं को भी पेश करता है, जो फास्ट डिवाइस लिंकिंग और सिंकिंग करता है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    डाटा रहेगा सुरक्षित

    व्हाट्सएप का कहना है कि विंडोज के लिए डेस्कटॉप एप कंपनी के अन्य एप की तरह ही मोबाइल फोन, कंप्यूटर और टैबलेट सहित कई डिवाइस पर मैसेजिंग, मीडिया और कॉल के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की पेशकश जारी रखेगा। इसका मतलब है कि मैसेज, मीडिया और कॉल जैसे सभी कंटेंट को किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा एक्सेस नहीं किया जा सकता है, यहां तक कि एप द्वारा भी नहीं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें