AI ने बनाई डोनाल्ड ट्रम्प की गिरफ्तारी की फेक तस्वीरें, तेजी से हो रहीं वायरल, देखकर आप भी खा जाएंगे धोखा
फोटो में डोनाल्ड ट्रम्प को पोर्नस्टार-हश मनी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दिखाया जा रहा है। फोटो एकदम असली लग रही है और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की चर्चाएं अब तेज हो गई हैं। सर्च इंजन से लेकर चैटबॉट तक और रोबोट से लेकर बिजनेस एप तक में अब एआई का इस्तेमाल करने पर जोर दिया जा रहा है। एआई की मदद से अब तस्वीरें भी बनाई जा रही हैं। ऐसी ही एक तस्वीर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दरअसल, यह तस्वीर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की है। इस फोटो में डोनाल्ड ट्रम्प को पोर्नस्टार-हश मनी मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया दिखाया जा रहा है। फोटो एकदम असली लग रही है और इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।
दरअसल, अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर पोर्नस्टार-हश मनी मामले में गिरफ्तारी की अटकलें तेज हो गई हैं। हाल ही में इसे लेकर गिरफ्तारी की तैयारी की खबरें भी सामने आईं थी। अब मिडजर्नी द्वारा तैयार की गई यह तस्वीरें अविश्वसनीय रूप से वास्तविक दिख रही हैं। इन फोटो में पुलिस द्वारा ट्रंप की गिरफ्तारी एकदम असली लग रही है। एक फोटो में पुलिस ट्रम्प से निपटती है। एक तस्वीर में पुलिस वाले के वेश में राष्ट्रपति जो बाइडेन ट्रंप को दूर ले जाते दिख रहे हैं।
AI द्वारा बनाई गई ट्रंप की गिरफ्तारी की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। AI द्वारा बनाई एक अन्य फोटो में पुलिसकर्मियों को सड़क पर ट्रंप का पीछा करते हुए दिखाया गया है, वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें जमीन पर पटकते हुए दिखाया गया है। उनका बेटा डॉन जूनियर भी गुस्से में दिखाई देता है। अंतिम दो एआई फोटो में ट्रम्प को जेल में दिखाया गया है। यहां तक कि इन फोटो में जेल में ट्रंप इधर-उधर भागते हुए और नारंगी जंपसूट पहने कैंटीन में खाना खाते हुए भी दिख रहे हैं। आखिरी फोटो में ट्रंप को जेल के फर्श पर झाड़ू लगाते हुए दिखाया गया है।
- Realme ने कम कीमत में लॉन्च किया दमदार फोन, तीन कैमरे के साथ मिलेगा Dimensity 810 प्रोसेसर, जानें अन्य फीचर्स
- Mark Zuckerberg: फेसबुक सीईओ का पुराना ईमेल आया सामने, कर्मचारी पर इतना भड़क गए थे कि मांग लिया था इस्तीफा
- Google Bard: ChatGPT को टक्कर देने गूगल ने जारी किया एआई चैटबॉट बार्ड, ऐसे साइन-अप कर सकेंगे यूजर्स