Phone Hacked: दिख रहे ये पांच संकेत तो हैक हो चुका है आपका स्मार्टफोन! जानें बचाव का आसान तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 23 Mar 2023 01:40 PM IST
सार

एपल के आईओएस के साथ एंड्रॉयड के मुकाबले अधिक सिक्योरिटी मिलती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आईफोन हैक ही नहीं हो सकता। हालांकि, एंड्रॉयड Phone Hacked करना आसान होता है

These five signs are visible that your smartphone has been hacked Know these safety tips
Phone Hacked - फोटो : iStock

    विस्तार

    डिजिटल वर्ल्ड में फोटो क्लिक करने से लेकर पेमेंट करने तक हर काम हम स्मार्टफोन से ही करते हैं। ऐसे में ऑनलाइन बैंकिंग और सोशल मीडिया के इस्तेमाल के दौरान एक बड़ा खतरा हैकिंग और डाटा लीक को लेकर रहता है। कंप्यूटर के मुकाबले स्मार्टफोन को हैक करना हैकर्स के लिए आसान होता है। कई रिसर्च और एपल के दावे के मुताबिक, एपल के आईओएस के साथ एंड्रॉयड के मुकाबले अधिक सिक्योरिटी मिलती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आईफोन हैक ही नहीं हो सकता। हालांकि, एंड्रॉयड फोन को हैक करना आसान होता है। यदि आपको भी अपने फोन में ये पांच संकेत नजर आ रहें हैं तो आपके फोन के हैक होने की काफी संभावना है। आज हम आपको कुछ संकेत बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से पता लगा सकेंगे कि आपका फोन हैक हुआ है या नहीं। साथ में बचाव के तरीके भी बताएंगे।

    फोन हैक होने का एक संकेत यह भी है कि अगर आपका सिस्टम लगातार अपने-आप बंद हो रहा है या फिर री-स्टार्ट हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका सिस्टम हैकर के कब्जे में है। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि आपके फोन और कंप्यूटर की सेटिंग्स अपने आप बदल गई है तो सावधान हो जाएं। इसका मतलब है कि हैकर्स आपके सिस्टम में पहुंच गए हैं। तुरंत डाउनलोड फाइल चेक करें या सबसे सही है कि आप फोन को तुरंत फॉर्मेट कर दें।

    फोन के हैक होने का सबसे बड़ा संकेत यह है कि आपके पास ट्रांजेक्शन के मैसेज आने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि उन प्रोडक्ट्स की खरीदारी और ट्रांजेक्शन के मैसेज आपको मिलने लगते हैं जिन्हें आपने खरीदा ही नहीं। इसका मतलब है कि आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड या बैंकिंग डिटेल किसी के हाथ लग गए हैं। ऐसा होने पर तुरंत बैंक की मदद लें और अकाउंट से ट्रांजेक्शन को बंद करवा दें।

    और पढ़ें...