Cyber Crime: क्या है जालसाजी करने का नया तरीका कीलॉगर? बचने के लिए करें यह काम

देश में पिछले पांच सालों के दौरान साइबर अपराध में काफी ज्यादा उछाल आया है। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों से हर कोई चिंतित है। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए नई-नई तरकीब लेकर आ रहे हैं। इंटरनेट की बढ़ती पहुंच और स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। जी हां, अब साइबर अपराी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए एक नया तरीका लेकर आए हैं। अब कीलॉगर के जरिए लोगों के साथ जालसाजी की जा रही है।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कीलॉगर एक बेहद ही खतरनाक सॉफ्टवेयर है। इस सॉफ्टवेयर के जरिए ही साइबर अपराधी आजकल लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। कीलॉगर सॉफ्टवेयर इतना खतरनाक है कि अगर यह एक बार फोन में आ गया तो फिर व्यक्ति को कंगाल करके ही मानेगा।

कीलॉगर एक ऐसा सॉफ्टवेयर है, जो एक बार डिवाइस में आ गया तो इसकी पहचान करना या फिर इसे खोजना काफी मुश्किल है, क्योंकि यह सॉफ्टवेयर डिवाइस की सिस्टम फाइल में चला जाता है। ऐसे में अगर आपने डिवाइस की सिस्टम फाइल के साथ छेड़छाड़ की तो इससे फोन या डिवाइस खराब हो सकता है। कीलॉगर तकनीक के बारे में बेहद ही कम लोग जानते हैं, ऐसे में साइबर अपराधी इसका आसानी से इस्तेमाल करके ठगी कर रहे हैं।
- व्हाट्सएप कॉलिंग में बड़ा बदलाव, यूजर्स को होगा फायदा
- गूगल ने दी चेतावनी, फोन से तुरंत डिलीट करें ये एप्स
- Instagram Update: इंस्टाग्राम प्रोफाइल सेक्शन में होने वाला है बड़ा बदलाव, बेहतर होगा यूजर एक्सपीरियंस
- Google: गूगल के नए फीचर से प्राइवेसी और सेफ्टी में होगा इजाफा, दूर हो जाएगी यूजर्स की बड़ी चिंता