गूगल ने दी चेतावनी, फोन से तुरंत डिलीट करें ये एप्स
अमर उजाला
Tue, 20 August 2024
Image Credit : FREEPIK
दिग्गज टेक कंपनी और लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल अक्सर अपने यूजर्स को नए-नए खतरों से सतर्क करता रहता है। गूगल ने एक बार फिर यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है।
Image Credit : FREEPIK
गूगल द्वारा की गई चेतावनी को नजरअंदाज करने पर बैंक अकाउंट खाली हो सकता है, जी हां, आगे जानिए क्या है पूरी डिटेल।
Image Credit : FREEPIK
दरअसल, गूगल ने चेतावनी में कहा है कि स्मार्टफोन में कुछ एप्स हैं, जो मोबाइल फोन को नियंत्रित कर सकते हैं और बैंक डिटेल समेत कई जानकारियों को चुरा सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
गूगल ने अपनी चेतावनी में कहा है कि फोन में मौजूद एप्स डिवाइस को पूरी तरह से हैक कर सकते हैं। ऐसे में सावधान रहना जरूरी है।
Image Credit : FREEPIK
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में मौजूद एडिटिंग एप्स बिल्कुल भी सेफ नहीं है और यह यूजर्स के डेटा में सेंध लगा रहे हैं।
Image Credit : FREEPIK
ऐसे में अगर आप फोटो की क्वालिटी को बेहतर करने के लिए किसी एडिटिंग एप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। यह एप काफी नुकसान कर सकते हैं।
Image Credit : FREEPIK
गूगल ने चेतावनी में कहा कि इन एडिटिंग एप्स के जरिए यूजर्स के डिवाइस में मैलवेयर भेजा जा सकता है, इसके बाद फोन हैक हो सकता है।
Image Credit : FREEPIK
ऐसे में किसी भी एडिटिंग एप को फोन में संवेदनशील एक्सेस जैसे- कैमरा, माइक्रोफोन और गैलरी की परमिशन न दें। वरना परेशानी हो सकती है।