Google: गूगल के नए फीचर से प्राइवेसी और सेफ्टी में होगा इजाफा, दूर हो जाएगी यूजर्स की बड़ी चिंता

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 19 Aug 2024 06:55 PM IST
सार

गूगल एंड्रॉयड यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी पर खास ध्यान दे रहा है। ऐसे में जल्द ही गूगल एक कमाल का फीचर पेश कर सकता है। गूगल के नए अपडेट से स्क्रीन शेयरिंग के दौरान यूजर्स की बड़ी चिंता दूर हो जाएगी।

google is making screen sharing chrome for android more secure
Google - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    एंड्रॉयड यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी बढ़ाने के लिए गूगल समय-समय पर नए-नए अपडेट लेकर आता है। काफी एंड्रॉयड यूजर्स क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में स्क्रीन शेयरिंग के दौरान कई तरह खामियों को पकड़ा गया। गूगल इन कमजोरियों को दूर करने के लिए नए अपडेट पर काम कर रहा है। गूगल यूजर्स की प्राइवेसी और सेफ्टी का ध्यान रखकर एक धमाकेदार फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में एंड्रॉयड यूजर्स को जल्द ही बड़ा तोहफा मिल सकता है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल ने बड़ी तैयारी कर ली है। एंड्रॉयड यूजर्स क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते वक्त स्क्रीन शेयरिंग के दौरान संवेदनशील जानकारी को खुद ही संपादित हो जाएगी। ऐसे में यूजर्स की कई अहम जानकारी बाहर आने से सुरक्षित हो जाएगी। नए फीचर से यूजर्स के क्रेडिट कार्ड और पासवर्ड आदि की जानकारी काफी हद तक सुरक्षित हो जाएगी।

    रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि गूगल ब्लीपिंग कंप्यूटर के जरिए एक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। नए अपडेट के जरिए स्क्रीन शेयरिंग करते वक्त यूजर्स की संवेदनशील जानकारी खुद ही संपादित हो जाएगी। यही सुविधा स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान भी मिलेगी।

    हालांकि, गूगल का यह फीचर फिलहाल तैयार किया जा रहा है। स्क्रीन शेयरिंग और स्क्रीन रिकॉर्डिंग के दौरान इस फीचर में यूजर्स की संवेदनशील जानकारी को ऑटोमैटिकली ब्लर कर दिया जाएगा। ताकि यूजर्स की जानकारी सुरक्षित रहेगी। आने वाले कुछ महीनोंं में गूगल के नए फीचर को सभी यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

    और पढ़ें...