फरवरी में ये दमदार स्मार्टफोन होने वाले हैं लॉन्च, मिल सकते हैं शानदार फीचर्स

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 07 Feb 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
upcoming mobiles in February 2020 including samsung xiaomi realme and poco know full list in hindi
smartphones - फोटो : amar ujala

    स्मार्टफोन लवर्स के लिए नए साल की शुरुआत बेहद शानदार रही हैं, क्योंकि महीने की शुरुआत से ही सैमसंग और वीवो जैसी स्मार्टफोन मेकर कंपनियों ने भारतीय बाजार में कई सारे डिवाइसेज उतारे हैं। इन डिवाइसेज में यूजर्स को लेटेस्ट कैमरा, प्रोसेसर, रैम, स्टोरेज और एचडी रिजॉल्यूशन जैसे फीचर्स मिले हैं। आज हम आपको फरवरी में लॉन्च होने वाले कुछ चुनिंदा मोबाइल के बारे में बताएंगे, जो मार्केट में जल्द दस्तक देने वाले हैं। इसके अलावा हम आपको उन डिवाइसेज की भी जानकारी देंगे, जो अब तक लॉन्च हो चुके हैं। तो आइए इन स्मार्टफोन पर डालते हैं एक नजर...

    Samsung Galaxy S20
    Samsung Galaxy S20 - फोटो : @ishanagarwal24/twitter

    Samsung Galaxy S20

    सैमसंग गैलेक्सी एस 20 स्मार्टफोन बीते कई दिनों से चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिससे जानकारी मिली थी कि कंपनी अगामी गैलेक्सी एस20 सीरीज को गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट में शोकेस करेगी। हालांकि, सैमसंग ने अब तक इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी इस डिवाइस में 6.2 इंच की डिस्प्ले दे सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 गीगा हर्ट्ज होगा। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए लेटेस्ट प्रोसेसर दिया जाएगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इसके अलावा कंपनी इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा (तीन कैमरे) देगी, जिसमें 64 मेगापिक्सल का लेंस और दो 12-12 मेगापिक्सल के सेंसर मौजूद होंगे। वहीं, यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

    xiaomi smartphone
    xiaomi smartphone - फोटो : manukumarjain / twitter

    Xiaomi Redmi 9a

    शाओमी के सीईओ मनु कुमार जैन ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया था, जिससे नए स्मार्टफोन के लॉन्च होने के सकेंत मिले थे। उम्मीद की जा रही हैं कि कंपनी 11 फरवरी के दिन अगामी रेडमी 9ए को रेडमी 8ए के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर पेश करेगी। फिलहाल, कंपनी ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद होने की बात कही है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें