Huawei Y7p तीन कैमरे के साथ हुआ लॉन्च, मिलेगी 4,000mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 07 Feb 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
Huawei Y7p Launched With Triple Rear Camera Know Price And Specifications
Huawei Y7p - फोटो : Huawei

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने वाय सीरीज के लेटेस्ट वाय7पी (Huawei Y7p) को थाईलैंड में लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को इस फोन में तीन कैमरे, पंचहोल डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इससे पहले कंपनी ने भारत समेत कई देशों में कई सारे स्मार्टफोन उतारे थे, जिनको लोगों ने बहुत पसंद किया था। हालांकि, कंपनी ने अब तक हुवावे वाय7पी की भारत में लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। तो आइए जानते हैं हुवावे वाय7पी की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    हुवावे ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत THB 4,999 (करीब 11,500 रुपये) रखी है। वहीं, ग्राहक इस फोन को ऑरा ब्लू और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ प्री-बुक कर सकेंगे। फिलहाल, इस फोन की सेल की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.39 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। इसके साथ ही हुवावे वाय7पी में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए किरिन 710 एफ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हुवावे ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा (तीन कैमरे) दिया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है।

    कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, माइक्रोयूएसबी पोर्ट, वाई-फाई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। साथ ही यूजर्स को इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें