Realme के ग्राहक सावधान, हो सकता है बड़ा धोखा, कंपनी ने जारी किया अलर्ट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 07 Feb 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Realme India issues a public Waring for a fake website, details here
realme logo - फोटो : social media

    बहुत ही कम समय में भारतीय स्मार्टफोन में अपनी मजबूत पकड़ बनाने वाली मोबाइल निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। रियलमी ने यह अलर्ट रियलमी के नाम से चल रही एक फर्जी वेबसाइट को लेकर जारी किया है।

    दरअसल www.realmepartner.in का इस्तेमाल लोगों से रियलमी के साथ पार्टनरशिप और फ्रेंचाइजी के लिए हो रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि यह एक फर्जी वेबसाइट है। रियलमी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट www.realme.com है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Realme C3 दमदार प्रोसेसर के साथ भारत में हुआ लॉन्च, शुरुआती कीमत 6,999 रुपये

    कंपनी का कहना है कि इस रियलमी डॉट कॉम के अलावा किसी भी वेबसाइट से की गई किसी भी साझेदारी के लिए कंपनी जिम्मेदार नहीं है। रियलमी ने यह भी कहा है कि उसने www.realmepartner.in के खिलाफ शिकायत भी की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    www.realmepartner.in पर वेबसाइट पर तमाम तरह के फर्जी बैनर लगाए गए हैं जिनमें पार्टनरशिप करने का दावा किया गया है। इस फर्जी साइट पर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन भी मांगे जा रहे हैं।

    बता दें कि इससे पहले शाओमी के नाम से भी एक फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को ठगा जा रहा था। शाओमी के नाम से चल रही फर्जी वेबसाइट की जानकारी पिछले साल फरवरी में शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने दी थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें