Xiaomi लेकर आ रही है दमदार स्मार्टफोन, मिल सकती है 5,000mAH की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 06 Feb 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Xiaomi may launch redmi 9a smartphone on 11 February 2020 know expected price and specs
xiaomi smartphone - फोटो : manukumarjain / twitter

    चीन की दिग्गज टेक कंपनी शाओमी (Xiaomi) रियलमी को टक्कर देने के लिए भारत में लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस अगामी फोन को लेकर कंपनी के सीईओ मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर जारी किया है। टीजर के मुताबिक, कंपनी इस फोन से 11 फरवरी 2020 को पर्दा उठाएगी। हालांकि, कंपनी ने अब तक इस फोन की कीमत, नाम और फीचर्स की जानकारी साझा नहीं की है। उम्मीद की जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन रेडमी 8 सीरीज का अपग्रेडेड वर्जन रेडमी 9ए होगा। तो चलिए जानते हैं शाओमी के अगामी स्मार्टफोन के बारे में...

    टीजर के मुताबिक, यूजर्स को इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी, दमदार डिस्प्ले, शानदार कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इस टीजर में 'देश का दमदार स्मार्टफोन' भी लिखा हुआ है।

    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस फोन में रेडमी 8ए से मिलते-जुलते फीचर्स देगी। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो जी70 एसओसी का सपोर्ट दिया जा सकता है। हालांकि, असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रियलमी ने इस फोन को 6,999 रुपये के प्राइस टैग के साथ भारतीय बाजार में उतारा है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.5 इंच का एचडी प्लस वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 फीसदी है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी70 चिपसेट दी गई है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

    रियलमी ने इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और 2 मेगापिक्सल का लेंस मौजूद है। साथ ही यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं, यूजर्स इस फोन के कैमरा से एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें