5G Phone: भारत के सबसे सस्ते 5जी फोन की पहली सेल आज, जानें कीमत और ऑफर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Apr 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
Realme 8 5G first Sale in India Today at 12 Noon Price and Offers
Realme 8 5G - फोटो : अमर उजाला

    रिलयली इंडिया ने हाल ही में अपने नए 5जी स्मार्टफोन Realme 8 5G को भारत में लॉन्च किया है। Realme 8 5G भारत का अब तक का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। Realme 8 5G की बिक्री आज यानी 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रियलमी की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर से होगी। Realme 8 5G की खासियतों की बात करें तो इसमें मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर है। इसके अलावा इसमें 90Hz की डिस्प्ले दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है। इसके अलावा यह एक 5जी स्मार्टफोन है जो कि नाम से ही जाहिर हो रहा है। इस फोन में वर्चुअल रैम भी दिया गया है। हाल ही में वीवो ने अपनी 60 सीरीज के फोन के साथ 3 जीबी वर्चुअल रैम दिया था। आइए जानते हैं भारत के इस सबसे सस्ते 5जी फोन के बारे में विस्तार से...

    Realme 8 5G
    Realme 8 5G - फोटो : अमर उजाला

    Realme 8 5G की कीमत

    Realme 8 5G की कीमत 14,999 रुपये है, इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन सुपरसोनिक ब्लैक और सुपरसोनिक ब्लू कलर में मिलेगा। फोन की बिक्री आज यानी 28 अप्रैल को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, रिटेल स्टोर और Realme.com से होगी।

    Realme 8 5G
    Realme 8 5G - फोटो : अमर उजाला

    Realme 8 5G की स्पेसिफिकेशन

    Realme 8 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित Realme UI 2.0 है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। डिस्प्ले पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, ARM Mali-G57 MC2 GPU, 8 जीबी LPDDR4x रैम है। साथ ही आपको वर्चुअल रैम भी मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें