BigBasket के 20 मिलियन ग्राहकों का डाटा लीक, डार्क वेब पर हो रही बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Apr 2021 06:03 PM IST
सार

हैकर्स ग्रुप में फैमस डार्क वेब ShinyHunters पर सभी यूजर्स का डाटा उपलब्ध है जिसमें कई तरह की निजी जानकारियां शामिल हैं।

विज्ञापन
BigBasket Data Allegedly Leaked on Dark Web Claimed to Include Details of Over 20 Million Users
BigBasket - फोटो : play store

    विस्तार

    BigBasket में बड़ी साइबर सेंध की खबर है। बिगबास्केट के करीब 20 मिलियन ग्राहकों का डाटा डार्क वेब पर लीक हो गया है। कुछ दिन पहले भी कंपनी के डाटा लीक की रिपोर्ट आई थी। इस डाटा लीक में ई-मेल एड्रेस, फोन नंबर, पासवर्ड जैसी जानकारियां शामिल हैं। इस लीक में फिजिकल एड्रेस और डेट ऑफ बर्थ भी शामिल हैं। डार्क वेब पर बिगबास्केट यूजर्स के डाटा फ्री में उपलब्ध हैं। एक अन्य हैकर ने दावा है कि उसके बाद यूजर्स के पासवर्ड भी एंक्रिप्टेड फॉर्म में हैं।

    हैकर्स ग्रुप में फैमस डार्क वेब ShinyHunters पर सभी यूजर्स का डाटा उपलब्ध है जिसमें कई तरह की निजी जानकारियां शामिल हैं। भारतीय साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने इस डाटा लीक को लेकर ट्वीट किया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में भी बिगबास्केट का डाटा लीक हुआ था। ShinyHunters डार्क वेब पर पिछले पूरे सप्ताह तक डाटा डाउनलोड करने की सुविधा थी। कई यूजर्स के पासवर्ड प्लेन टेक्स्ट में मौजूद थे जिनकी बिक्री डार्क वेब पर हो रही थी।

    विज्ञापन

    Have I Been Pwned ने भी कई यूजर्स के डाटा लीक की पुष्टि की है और कई यूजर्स को इस संबंध में कंपनी ने लोगों को ई-मेल के जरिए जानकारी भी दी है। बता दें कि बिगबास्केट की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। इसमें चाइनीज कंपनी अलीबाबा की भी हिस्सेदारी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले नवंबर में साबइल ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि एक हैकर ने कथित रूप से बिगबास्केट के डाटा को 30 लाख रुपये में बिक्री के लिए रखा है। साइबल ने ब्लॉग में कहा डार्क वेब की नियमित निगरानी के दौरान साबइल की शोध टीम ने पाया कि साइबर अपराध बाजार में बिगबास्केट का डाटाबेस 40,000 डॉलर में बेचा जा रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें