Covid 19: ट्विटर पर इस तरह आसानी से मिलेगी अस्पताल, ऑक्सीजन और बेड की जानकारी
https://www.covid19resourcesindia.com/ वेबसाइट पर भी आप ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बेड, रेमिडिसेवर और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विस्तार
भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अस्पताल में किसी को बेड नहीं मिल रहा तो किसी को ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कोरोना काल में लोगों को मदद पहुंचाने में सोशल मीडिया बहुत तेजी से काम कर रहा है। ट्विटर के जरिए रोज हजारों लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है।
ट्विटर पर कई नेता और सामाजिक संस्था भी एक्टिव हैं जो लोगों तक मदद पहुंचा रहे हैं, लेकिन ट्विटर पर सही जानकारी कैसे मिलेगी, यह जानना बहुत जरूरी है। आइए हम आपको इसका सटीक तरीका बताते हैं...
ट्विटर ने लोगों की सहूलियत के लिए एक फीचर पेश किया है जिसकी मदद से आप आसानी से जरूरी चीजों को सर्च कर सकते हैं। ट्विटर पर किसी भी चीज को सर्च करने के लिए कीवर्ड सबसे बड़ा हथियार होता है। उदाहरण के तौर पर यदि आप ऑक्सीजन सिलेंडर के बारे में सर्च करना चाहते हैं तो ट्विटर के सर्च बार में आपको Oxygen cylinder vendor या Oxygen cylinder सर्च करना होगा।
उसके बाद नीचे की दिख रहे विकल्प में से Latest पर क्लिक करना होगा। आप उपरोक्त कीवर्ड के साथ किसी खास शहर जैसे दिल्ली, नोएडा आदि सर्च कर सकते हैं। इसके अलावा आप #COVIDSOS भी सर्च कर सकते हैं। बेहतर सर्च के लिए आप “#COVIDSOS” near:“Delhi” कीवर्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ट्विटर के अलावा https://www.covid19resourcesindia.com/ वेबसाइट पर भी आप ऑक्सीजन सिलेंडर, अस्पताल में बेड, रेमिडिसेवर और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह वेबसाइट लगातार अपडेट हो रही है।
- कंफर्म: 29 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा Vivo V21 5G, जानें फीचर्स
- सावधान: महामारी में मदद के नाम पर आपके साथ हो सकती है धोखाधड़ी, सोच-समझकर करें पेमेंट
- लॉचिंग : मैक प्रिव्यू के लिए ऑफिस 2021 रिलीज कर रहा माइक्रोसॉफ्ट
- Samsung Galaxy M12 Review: कितना दम है सैमसंग के इस 10,999 रुपये वाले स्मार्टफोन में?