डेटाविंड ने लॉन्च किया एक साल के फ्री इंटरनेट के साथ 1499 का स्मार्टफोन
विज्ञापन

कनाडा की सस्ती बैपटॉप और स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी डेटाविंड ने 1,499 रुपये की कीमत का एक नया स्मार्टफोन बाजार में उतारा है। कंपनी ने इसका नाम पॉकेट सर्फर जीजेड रखा है। कंपनी ने इसके साथ 1 साल का इंटरनेट देने का भी दावा किया है।

ये स्मार्टफोन लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी ने फोन के फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

डेटाविंड के सीईओ सुनीत सिंह तुली ने कहा कि हम चाहते हैं कि टेक्नॉलजी का एक्सेस पूरी दुनिया में हो। स्मार्टफोन की कम कीमत रखने का यही उद्देश्य है।
विज्ञापन