जियो 4G ऑफर के साथ सैमसंग ने उतारा तगड़ा स्मार्टफोन

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 11 Aug 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy Note 7 launched in India at Rs 59,990

    सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को भारतीय बाजार में 59,900 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर दिया गया है, इसकी बिक्री 2 सितंबर से शुरू होगी। Note7 को भारत में 4जी सिम जियो प्रीव्यू ऑफर बंडल के साथ पेश किया गया है, जिसमें 90 दिनों के लिए वॉयस कॉल, डेटा, और एसएमएस फ्री मिलेगा। 22-अगस्त से 30 अगस्त तक नोट7 के लिए प्री रजिस्ट्रेशन होंगे। 1,990 रुपये अतिरिक्त चुका कर कस्टमर इस फोन के साथ नया गियर वी.आर. हेडसेट खरीद सकते हैं।

    जियो 4G ऑफर के साथ सैमसंग ने उतारा तगड़ा स्मार्टफोन

    कोरियाई तकनीकी दिग्गज कंपनी सैमसंग ने नए गियर वी.आर., गियर IconX वायरलेस ईयरबड और गियर फिट 2 को भी लॉन्च किया है। सैमसंग गियर फिट 2 और IconX वायरलेस earbuds 13,990 रुपये और क्रमश: 13,490 रुपये की कीमत हैं अनावरण किया। सैमसंग गियर वी.आर. 7,290 रुपये के स्तर पर अलग से खरीदा जा सकता है।

    जियो 4G ऑफर के साथ सैमसंग ने उतारा तगड़ा स्मार्टफोन

    Samsung Galaxy Note 7 की सबसे बड़ी खासियत आइरिस स्कैनर है। आइरिस स्कैनर के जरिए स्क्रीन लॉक/ओपने करने के लिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको फोन अपने चहरे के सामने कुछ देर होल्ड करना होगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें