कूलपैड ने उतारा 6,999 में स्मार्टफोन, ऑटोमैटिक पता चल जाएगी यूजर की उम्र

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Thu, 11 Aug 2016 01:54 PM IST
विज्ञापन
Coolpad Mega 2.5D launched with 8mp selfie camera at Rs 6,999

    चीन की स्मार्टफोन कंपनी कूलपैड ने सेल्फी शौकीनों के लिए नया स्मार्टफोन Coolpad Mega 2.5D लॉन्च किया है। कूलपैड मेगा 2.5डी की कीमत 6,999 रुपये तय की गई है, यह ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्‍ध होगा। पहली फ्लैश सेल 24 अगस्त को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

    कूलपैड ने उतारा 6,999 में स्मार्टफोन, ऑटोमैटिक पता चल जाएगी यूजर की उम्र

    स्मार्टफोन की खासियत 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है, जो 83.6 डिग्री व्यू और f/2.2 अपर्चर के साथ काम करता है। यह स्मार्ट ब्‍यूटीशियन मोड के साथ सेल्फी कस्टमाइज करता है और यूजर की उम्र का पता ऑटोमैटिक चल जाता है। रियर कैमरा भी 8 मेगापिक्सल दिया गया है।

    कूलपैड ने उतारा 6,999 में स्मार्टफोन, ऑटोमैटिक पता चल जाएगी यूजर की उम्र

    कूलपैड मेगा 2.5डी में 5.5 इंच एचडी (1280x720 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेंसिटी 294 पीपीआई है। यह डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ओएस पर है। यह कस्टम यूआई थीम सपोर्ट, स्मार्ट पैटर्न अनलॉक और अन्य कई फीचर के साथ है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें