सैमसंग ने उतारा अपना सबसे सॉलिड स्मार्टफोन, देखिए खूबियां

महीनों से इंटरनेट पर चल रही अफवाहों के बाद कोरियन स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग का नया गैलेक्सी नोट 7 आखिरकार दुनिया के सामने आ चुका है। यह कोरियाई कंपनी के टॉप लाइन अप में सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन है और यह अब तक कंपनी का सबसे अच्छा स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 को 19 अगस्त से उपलब्ध कराया जाएगा।

Samsung Galaxy Note 7 की सबसे बड़ी खासियत आइरिस स्कैनर है। आइरिस स्कैनर के जरिए स्क्रीन लॉक/ओपने करने के लिए बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको फोन अपने चहरे के सामने कुछ देर होल्ड करना होगा। इसके अलावा इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल हैं।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 में 5.7 इंच क्वाड-एचडी (2560 x 1440 पिक्सल) डुअल एज सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन पर लेटेस्ट कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल किया गया है। यह इस ग्लास के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है।