CES 2026: उल्लू जैसा कैमरा, अपनी बैटरी खुद बदलने वाला रोबोट... तकनीक के मेले में दिखी अजब-गजब चीजें
CES 2026 Latest Tehnologies:
अमेरिका के लास वेगास में तकनीक का सबसे बड़ा मेला यानी CES 2026 शुरू हो चुका है। यहां दुनिया भर की नामी कंपनियां ऐसे गैजेट्स और मशीनें पेश कर रही हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि हम भविष्य की दुनिया में कदम रख चुके हैं।

CES 2026: अमेरिका के लास वेगास में तकनीक का महाकुंभ यानी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो-2026 (CES 2026) का आगाज हो गया है। 6 से 9 जनवरी के बीच चलने वाले इस शो में दुनिया भर की दिग्गज कंपनियां अपने टेक प्रोडक्ट्स पेश कर रही हैं। सैमसंग, एलजी, लेनोवो समेत कई कंपनियां इस शो में शामिल हुई हैं। इस शो में भविष्य के तकनीक की झलकियां भी देखने को मिल रही हैं। आइए जानते हैं इस टेक शो में कौन से खास प्रोडक्ट्स देखने को मिल रहे हैं।

घर की निगरानी करेगा उल्लू जैसा सीसीटीवी
अमेरिका की कंपनी लॉकली ने OwlGuard नाम का सिक्योरिटी कैमरा पेश किया है। यह कैमरा उल्लू की आंखों जैसा दिखता है और हथेली जितना छोटा है। इसकी सबसे खास बात ये है कि यह कैमरा 2K रिजॉल्यूशन में अल्ट्रा क्लियर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें कलर नाइट विजन, वाई-फाई, ब्लूटूथ और क्लाउड स्टोरेज की भी सुविधा दी गई है। चोर जैमर लगाकर कैमरा को वाई-फाई से डिस्कनेक्ट न कर सकें, इसलिए इसमें जैमर को डिसेबल करने का फीचर भी दिया गया है। बिजली चले जाने पर ज्यादातर सिक्योरिटी कैमरा बंद हो जाते हैं, लेकिन OwlGuard सीसीटीवी कैमरा में बैकअप के लिए बैटरी दी गई है जो इसे डिस्कनेक्ट नहीं होने देता।

सबसे हल्का लैपटॉप
ताईवान की टेक कंपनी ASUS ने CES 2026 में दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप ASUS ProArt PZ14 पेश किया है। इसका वजह महज 0.79 kg (790 ग्राम) है और 9 मिमी पतला है। कंपनी ने इसे हल्का बनाने के लिए एयरोस्पेस ग्रेड अलुमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। इसमें 75Wh की बैटरी और 100W का फास्ट चार्जर दिया गया है। इसमें 32GB की रैम के साथ 1TB का SSD स्टोरेज मिलता है। यह लैपटॉप इस साल की दूसरी तिमाही में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकता है।
- CES 2026: टेक शो में दिखा कीपैड वाला स्मार्टफोन, BlackBerry फैन्स की पुरानी यादें हुईं ताजा
- CES 2026: आ गया जेब में समाने वाला AI सुपरकंप्यूटर, बिना इंटरनेट और क्लाउड के करेगा काम
- CES 2026 का आगाज: फोल्डिंग फोन से लेकर अल्ट्रासॉनिक नाइफ तक, पहले दिन पेश हुए 5 सबसे शानदार गैजेट्स
- अब स्कैमर्स की खैर नहीं: Google का Circle to Search पलक झपकते ही बता देगा मैसेज असली है या नकली