CES 2026 का आगाज: फोल्डिंग फोन से लेकर अल्ट्रासॉनिक नाइफ तक, पहले दिन पेश हुए 5 सबसे शानदार गैजेट्स

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 06 Jan 2026 11:23 AM IST
सार

CES 2026 की शुरुआत के साथ ही टेक दुनिया की बड़ी और छोटी कंपनियों ने अपने नए और अनोखे गैजेट्स से सबका ध्यान खींचा है। स्मार्टवॉच, स्मार्ट लाइट्स, रोबोट और फोल्डेबल फोन जैसे कई इनोवेशन पहले ही दिन सामने आए हैं।

विज्ञापन
ces 2026 top 5 gadgets smart lights foldable phones ultrasonic knife home robots
CES 2026 - फोटो : CES

    अमेरिका के लास वेगास में 6 जनवरी को दुनिया के सबसे बड़े टेक इवेंट कंज्यूमर इलेक्टॉनिक शो- 2026 (CES 2026) का आगाज हो चुका है। यह शो 9 जनवरी तक चलेगा। इस इवेंट के पहले दिन ही टेक दुनिया की बड़ी और छोटी कंपनियों ने अपने नए और अनोखे गैजेट्स से सबका ध्यान खींचा है। लैपटॉप और स्मार्टवॉच से लेकर फ्रिज और स्मार्ट लाइट्स तक, हर कैटेगरी के डिवाइस यहां नजर आए। आइए जानते हैं पहले दिन पेश हुए कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में जो कुछ यूनीक फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं।

    Withings Body Scan 2
    Withings Body Scan 2 - फोटो : Withings

    Withings Body Scan 2

    CES 2026 में Withings ने अपना क्रांतिकारी Body Scan 2 स्मार्ट स्केल पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का पहला घरेलू वेइंग स्केल है जो हाई ब्लड प्रेशर और दिल की गंभीर स्थितियों का पहले ही पता लगाने में सक्षम है। इस डिवाइस की सबसे खास बात ये है कि यह डिवाइस एक हैंडसेट और फ्लोर स्केल के कॉम्बिनेशन से मात्र 90 सेकंड में 60 से अधिक बायोमार्कर ट्रैक करता है। यह स्केल आधुनिक जीवनशैली से होने वाले स्वास्थ्य नुकसान को पहचानने पर फोकस करता है, जैसे बैठकर काम करना, तनाव, खराब नींद और गलत खानपान। साथ ही यह एक हेल्थ ट्रैजेक्टरी स्कोर भी देता है, जिससे लंबे समय की सेहत पर पड़ने वाले असर को समझा जा सके। Body Scan 2 अन्य हेल्थ एप्स से कनेक्ट होती है और बैटरी करीब 15 महीने तक चल सकती है।

    Govee Ceiling Light Ultra
    Govee Ceiling Light Ultra - फोटो : Govee

    Govee Ceiling Light Ultra

    र्ट लाइटिंग ब्रांड गोवी (Govee) ने सीलिंग लाइट अल्ट्रा पेश की है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इसे छत पर लगाया जाता है। यह 5,000 लुमेन की जबरदस्त ब्राइटनेस और 20 से ज्यादा कलर प्रीसेट्स के साथ आती है। आप अपने मूड के हिसाब से कमरे की लाइटिंग बदल सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें