अब स्कैमर्स की खैर नहीं: Google का Circle to Search पलक झपकते ही बता देगा मैसेज असली है या नकली

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 06 Jan 2026 09:57 AM IST
सार

Google Circle To Search Feature: ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच Google ने Android यूजर्स के लिए Circle to Search को और स्मार्ट बना दिया है। अब किसी संदिग्ध मैसेज पर लिंक क्लिक किए बिना ही पता चल जाएगा कि वह स्कैम है या नहीं। जानिए यह फीचर कैसे काम करता है।

विज्ञापन
google circle to search scam message detection android
गूगल (सांकेतिक) - फोटो : AI

    विस्तार

    ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं और टेक्स्ट मैसेज आज भी उनकी सबसे पसंदीदा चाल बने हुए हैं। कभी बैंक से जुड़ा फर्जी अलर्ट, तो कभी अकाउंट ब्लॉक होने की धमकी। ऐसे मैसेज यूजर को डराकर जल्दबाजी में गलत कदम उठाने पर मजबूर करते हैं। इसी खतरे को देखते हुए Google ने Android फोन में अपने Circle to Search फीचर को एक अहम सेफ्टी अपडेट दिया है।

    क्यों पहचानना मुश्किल हो गए हैं स्कैम मैसेज

    पहले फर्जी मैसेज में गलत भाषा या अजीब लिंक आसानी से पकड़ में आ जाते थे। लेकिन अब स्कैम मैसेज इतने प्रोफेशनल दिखने लगे हैं कि पहली नजर में असली और नकली का फर्क करना आसान नहीं रहा। यही वजह है कि पढ़े-लिखे और सतर्क लोग भी कई बार इनके जाल में फंस जाते हैं।

    विज्ञापन

    Circle to Search में जुड़ा नया सुरक्षा फीचर

    Google ने इस समस्या का हल Circle to Search के जरिए निकाला है। इस फीचर की खास बात यह है कि यूजर को न तो किसी लिंक पर क्लिक करना पड़ता है और न ही मैसेज का जवाब देना होता है। सिर्फ स्क्रीन पर दिख रहे टेक्स्ट को जांचा जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मैसेज को घेरते ही मिल जाएगी जानकारी

    Circle to Search इस्तेमाल करने के लिए होम बटन या नेविगेशन बार को कुछ सेकंड दबाकर रखें। फीचर एक्टिव होते ही संदिग्ध मैसेज के चारों ओर उंगली से गोला बनाएं। Google का AI सिस्टम उस टेक्स्ट को तुरंत एनालाइज करता है और ऑनलाइन मौजूद जानकारी से मिलान कर बताता है कि मैसेज स्कैम हो सकता है या नहीं।

    Circle to Search नहीं है तो क्या करें

    यह फीचर सिर्फ अलर्ट ही नहीं देता, बल्कि यह भी बताता है कि मैसेज में कौन-सी बातें संदिग्ध लगीं। इससे यूजर भविष्य में आने वाले ऐसे फर्जी मैसेज को खुद पहचानने में ज्यादा सतर्क और समझदार बन पाते हैं।

    अगर आपके Android फोन में Circle to Search उपलब्ध नहीं है, तो Google Lens एक बेहतर विकल्प हो सकता है। संदिग्ध मैसेज का स्क्रीनशॉट लेकर Lens से स्कैन करने पर भी संभावित स्कैम से जुड़ी जानकारी और चेतावनी मिल सकती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें