CES 2026: आ गया जेब में समाने वाला AI सुपरकंप्यूटर, बिना इंटरनेट और क्लाउड के करेगा काम

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 06 Jan 2026 01:14 PM IST
सार

Consumer Electronics Show 2026:

अमेरिकी स्टार्टअप Tiiny AI ने दुनिया का सबसे छोटा सुपरकंप्यूटर Pocket Lab पेश किया है। यह छोटा सा डिवाइस बिना इंटरनेट के 120 बिलियन पैरामीटर वाले एआई मॉडल को चला सकता है, जो प्राइवेसी और स्पीड के मामले में बेमिसाल है।

विज्ञापन
tiiny ai pocket lab ai supercomputer unveiled at ces 2026
Pocket Lab - फोटो : Tiiny AI

    विस्तार

    आमतौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए बड़े डेटा सेंटर्स, क्लाउड सर्वर और महंगे GPU की जरूरत होती है। लेकिन अमेरिका की डीप-टेक स्टार्टअप Tiiny AI ने इस सोच को चुनौती दी है। कंपनी ने लास वेगास में चल रहे CES 2026 में Pocket Lab नाम का दुनिया का सबसे छोटा पर्सनल AI सुपरकंप्यूटर पेश किया है, जिसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने “सबसे छोटा MiniPC” के तौर पर मान्यता दी है।

    कंपनी का दावा है कि यह पहली बार है जब कोई जेब में आने वाला डिवाइस 120 अरब पैरामीटर तक का लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पूरी तरह लोकल तौर पर चला सकता है। यानी इसमें न क्लाउड की जरूरत है, न सर्वर की और न ही हाई-एंड GPU की।

    विज्ञापन

    क्या है 'पॉकेट लैब'?

    यह महज 14.2 सेंटीमीटर लंबा और करीब 300 ग्राम वजन वाला एक छोटा सा बॉक्स है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह 120 बिलियन पैरामीटर वाले विशाल एआई मॉडल (LLM) को बिना इंटरनेट और क्लाउड की मदद के, सीधे डिवाइस पर ही चला सकता है। इसका मतलब है कि इसमें न क्लाउड की जरूरत है, न सर्वर की और न ही हाई-एंड GPU की।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: CES 2026 का आगाज: फोल्डिंग फोन से लेकर अल्ट्रासॉनिक नाइफ तक, पहले दिन पेश हुए 5 सबसे शानदार गैजेट्स

    ताकत और प्राइवेसी का बेजोड़ मेल

    कंपनी का कहना है कि आज AI की असली समस्या कंप्यूटिंग पावर नहीं, बल्कि क्लाउड पर बढ़ती निर्भरता है। जिससे लागत, प्राइवेसी और एनर्जी से जुड़े खतरे बढ़ते हैं। Tiiny AI इसी का विकल्प पेश करता है, जहां AI पूरी तरह पर्सनल और प्राइवेट रहता है। आमतौर पर क्लाउड-बेस्ड एआई (जैसे ChatGPT) के साथ प्राइवेसी और डेटा लीक होने का डर रहता है, लेकिन यह डिवाइस पूरी तरह से ऑफलाइन काम करता है।

    हार्डवेयर और परफॉर्मेंस

    इस डिवाइस में ARMv9.2 आधारित 12-कोर CPU, एक खास न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU), 80GB LPDDR5X रैम और 1TB स्टोरेज दी गई है। कंपनी के मुताबिक, यह पर्सनल AI 80% से ज्यादा रियल-वर्ल्ड जरूरतों के लिए काफी है। Tiiny AI का दावा है कि इसकी क्षमता GPT-4o जैसे AI मॉडल्स के बराबर है। यानी यह पीएचडी स्तर की रीजनिंग, गहन विश्लेषण और कठिन कोडिंग चुटकियों में कर सकता है।

    यह भी पढ़ें: दुनिया का पहला 130-इंच टीवी लाई सैमसंग, LG ने पेश किया दीवार पर चिपकने वाला 'वॉलपेपर' टेलीविजन

    इस डिवाइस में GPT-OSS, Qwen, DeepSeek, Llama, Phi, Mistral जैसे कई लोकप्रिय ओपन-सोर्स AI मॉडल्स को एक क्लिक में इंस्टॉल किया जा सकता है। साथ ही OpenManus, ComfyUI, Flowise जैसे AI एजेंट्स का भी सपोर्ट मिलेगा। कंपनी OTA अपडेट्स और हार्डवेयर अपग्रेड का भी वादा कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें