फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की पहली सालगिरह पर भुवी का शानदार प्रदर्शन, परिजनों ने फोन पर दी बधाई

Fri, 23 Nov 2018 08:55 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 23 Nov 2018 08:55 PM IST
विज्ञापन
Meerut, first anniversary of marriage of Bhubaneswar and Nupur, families greeted on phone
भुवनेश्वर कुमार पत्नी के साथ

मेलबर्न में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया दूसरा टी-20 मैच भले ही बारिश के चलते रद्द हो गया लेकिन, इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया। भुवी ने ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट झटके। खास बात यह है कि भुवी ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही कप्तान आरोन फिंच को शून्य के स्कोर पर विकेट के पीछे ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट करवाया।

Meerut, first anniversary of marriage of Bhubaneswar and Nupur, families greeted on phone
भुवनेश्वर व उनकी पत्नी नुपूर

बता दें कि भुवनेश्वर के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज भुवी-नूपुर की शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पर टीम के खिलाड़ी उन्हें पार्टी भी दे सकते हैं।

Meerut, first anniversary of marriage of Bhubaneswar and Nupur, families greeted on phone
भुवनेश्वर कुमार व उनकी पत्नी नुपूर नागर

भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने बीते साल 23 नवंबर को बचपन की दोस्त नूपुर के साथ सात फेरे लिए थे। भुवी के पिता किरनपाल सिंह और नूपुर के पिता पुलिस विभाग में एक साथ नौकरी करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut, first anniversary of marriage of Bhubaneswar and Nupur, families greeted on phone
भुवनेश्वर कुमार व पत्नी नुपूर नागर

उनकी शादी मेरठ के ब्रावुरा होटल में हुई थी। शादी में क्रिकेटर सुरेश रैना, प्रवीण कुमार सहित खेल जगत के कई दिग्गज शरीक हुए थे।

विज्ञापन
Meerut, first anniversary of marriage of Bhubaneswar and Nupur, families greeted on phone
भुवनेश्वर कुमार अपने परिवार के साथ

दिलचस्प बात यह है कि भुवनेश्वर और नूपुर शादी की पहली सालगिरह ऑस्ट्रेलिया में ही मनाएंगे। इस बारे में अमर उजाला के संवाददाता वाहिद अली की शुक्रवार को भुवी के पिता किरण पाल सिंह से बात हुई। उन्होंने बताया कि देश के लिए खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना भुवी की पहली प्राथमिकता है। और यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा, कोई बात नहीं अगर भुवी-नूपुर घर नहीं आ सके, हमने बेटे भुवनेश्वर और बहू नूपुर को फोन पर ही शादी की सालगिरह की बधाई दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed