Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   India's Lakshya Sen stormed into Kumamoto Masters win over world No. 10 Alwi Farhan of Indonesia

कुमामोतो मास्टर्स: लक्ष्य सेन ने फाइनल में बनाई जगह, खिताब से एक कदम दूर; इंडोनेशियाई खिलाड़ी को हराया

Sat, 14 Nov 2026 10:50 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कुमामोतो Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Nov 2026 10:50 AM IST
सार

भारत के अनुभवी शटलर लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स का खिताब जीतने के करीब पहुंच गए हैं। लक्ष्य ने सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के अलवी फरहान को हराकर पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन
India's Lakshya Sen stormed into Kumamoto Masters win over world No. 10 Alwi Farhan of Indonesia
लक्ष्य सेन - फोटो : PTI

विस्तार

लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। शनिवार को खेले गए रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य ने इंडोनेशिया के विश्व नंबर 10 अलवी फरहान को कड़े संघर्ष के बाद तीन गेमों में 21-12, 15-21, 21-11 से शिकस्त दी। यह लगातार दूसरा मौका है जब लक्ष्य किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। इस खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के साथ ही उन्होंने बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स (हांगकांग) के लिए क्वालिफाई करने की अपनी उम्मीदों को बेहद मजबूत कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

शुरुआती गेम में दिखाया आक्रामक खेल 
मुकाबले की शुरुआत से ही लक्ष्य ने अपनी रणनीतिक कुशलता का बेहतरीन परिचय दिया। फरहान के तेज और आक्रामक खेल के आगे लक्ष्य ने संयम दिखाते हुए धैर्यपूर्ण रैलियां बनाईं और सही मौके का इंतजार किया। सटीक रिटर्न और फोरहैंड पर सटीक वार करते हुए लक्ष्य ने पहले गेम में शुरुआत से ही बढ़त बना ली और आसानी से 21-12 से पहला गेम अपने नाम कर लिया। इससे पहले लक्ष्य अपने दोनों मुकाबलों में फरहान से एक भी गेम नहीं जीत पाए थे, लेकिन इस बार उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अपनी रणनीति से विरोधी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने की वापसी 
दूसरे गेम में इंडोनेशियाई खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की। इस गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच लंबी और रोमांचक रैलियां देखने को मिलीं, जिसमें एक 57 शॉट की मैराथन रैली भी शामिल थी जिसमें लक्ष्य के शानदार डिफेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। हालांकि, इस दौरान लक्ष्य ने कुछ गलतियां भी की और उन्होंने कई अंक गंवाए, जिसका फायदा उठाकर फरहान ने यह गेम 21-15 से जीतकर मैच को निर्णायक तीसरे गेम में पहुंचा दिया।
विज्ञापन

तीसरे गेम में नहीं की गलती 
निर्णायक और तीसरे गेम में लक्ष्य ने एक बार फिर अपनी लय हासिल की और शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। मैच के दौरान फरहान को अंगुली से खून आने के कारण मेडिकल टाइमआउट भी लेना पड़ा, जिसके बाद खेल फिर शुरू हुआ। अंतराल तक लक्ष्य ने अपनी बढ़त को मजबूत कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने ट्रेडमार्क जंप स्मैश और सटीक डाउन-द-लाइन शॉट्स लगाए। अंततः फरहान की गलतियों और लक्ष्य के बेहतरीन आक्रमण की बदौलत भारतीय खिलाड़ी ने तीसरा गेम 21-11 से जीतकर फाइनल का टिकट कटा लिया।

इस शानदार जीत के साथ ही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन के लिए सीजन के अंतिम बड़े टूर्नामेंट में जगह बनाने के दरवाजे लगभग खुल गए हैं। खिताबी जीत उन्हें 9,200 अंक दिलाएगी, जबकि उपविजेता रहने पर 7,800 अंक मिलेंगे, जो उन्हें शीर्ष 8 में पहुंचाने के लिए काफी होंगे। खिताबी मुकाबले में उनका सामना जापान के कोकी वतानेबे और थाईलैंड के कुनलावुत वितिदसर्न के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed