भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। अपनी प्राथमिकता में हमेशा खेल को आगे रखने वाले भुवी भले ही इन दिनों व्यस्त हों लेकिन, उनकी जिंदगी में हाल ही में एक खास दिन आने वाला है। जो कि शादी के बाद पहला बेहद खास दिन होगा। दिलचस्प बात यह है कि वह अपने इस खास दिन को अपनी जीवनसाथी नूपुर के साथ ऑस्ट्रेलिया में ही इंज्वॉय करेंगे। माना जा रहा है इस दौरान सभी खिलाड़ी मिलकर भुवी को पार्टी भी दे सकते हैं। अगली स्लाइड में जानिए हनीमून से जुड़े 5 सवाल:-
ऑस्ट्रेलिया में यादगार बनेगी भुवी-नूपुर की ये पार्टी, पढ़ें हनीमून से जुड़े 5 सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि पिछले साल 23 नवंबर 2017 को क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की शादी उनकी बचपन की दोस्त नूपुर नागर से हुई थी। भुवी की शादी बड़े धूमधाम से मेरठ के होटल ब्रावुरा में हुई थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के ताज होटल में रिसेप्शन पार्टी भी दी थी।
भुवी-नूपुर की शादी की पहली सालगिरह
23 नवंबर 2018 को भुवनेश्वर और नूपुर की शादी की पहली सालगिरह होगी। जिसे वह ऑस्ट्रेलिया में ही मनाएंगे। इस बारे में अमर उजाला के संवाददाता वाहिद अली की बुधवार को भुवी के पिता किरण पाल सिंह से बात हुई। उन्होंने बताया कि देश के लिए खेलना और अच्छा प्रदर्शन करना भुवी की पहली प्राथमिकता है। कोई बात नहीं अगर भुवी-नूपुर घर नहीं आ सके, हम उन्हें फोन पर ही शादी की सालगिरह की बधाई देंगे। इस बीच एक जिक्र में उन्होंने कहा कि अभी घर के आंगन में खुशी आने की कोई खबर नहीं है लेकिन, मुझे दादा बनने का बेसब्री से इंतजार है।
बेहद दिलचस्प था ये किस्सा
शादी से पहले भारतीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार और उनकी होने वाली पत्नी नूपुर नागर के बीच अचानक सवाल-जवाब का सिलसिला शुरू हो गया था। इंस्टाग्राम पोस्ट पर यह शुरू हुआ, जिसमें नूपुर ने सवालों की बारिश कर दी तो भुवी ने भी अपने ही अंदाज में सभी सवालों के जवाब दिए थे।
नूपुर ने हनीमून से पहले पूछे थे ये सवाल...
नूपुर: रिलेशनशिप के तीन सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर क्या हैं?
भुवी: बड़ा मुश्किल सवाल है। पहला फैक्टर है सॉरी बोलें, दूसरा सॉरी और तीसरा भी सॉरी बोलो। (हंसते हुए)