Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ISSF World Championships Disappointing performance by mixed trap team India concludes campaign with 13 medals

विश्व चैंपियनशिप: मिश्रित ट्रैप टीम का निराशाजनक प्रदर्शन, भारत ने 13 पदकों के साथ खत्म किया अभियान

Fri, 13 Nov 2026 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 13 Nov 2026 06:53 PM IST
सार

भारत का दोहा में हुए आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में अभियान 13 पदकों के साथ समाप्त हो गया है। भारत की ट्रैप टीम शुक्रवार को पदक नहीं जीत सकी। 

विज्ञापन
ISSF World Championships Disappointing performance by mixed trap team India concludes campaign with 13 medals
विवान कपूर - फोटो : X

विस्तार

भारत की दो मिश्रित ट्रैप टीम का शुक्रवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप में प्रदर्शन निराशाजनक रहा जिसके साथ ही देश का अभियान भी समाप्त हो गया। इस प्रतियोगिता में 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए कोटा स्थान भी दाव पर थे। विवान कपूर और मनीषा कीर की जोड़ी 134 के संयुक्त स्कोर के साथ 21वें स्थान पर रही जबकि जोरावर सिंह संधू और नीरू धांडा की जोड़ी 132 अंकों के साथ 32वें स्थान पर रही। इस स्पर्धा में कुल 48 टीम ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन


विवान-मनीषा ने किया निराश 
तीन दौर की क्वालिफाइंग प्रतियोगिता में प्रत्येक निशानेबाज को 75 शॉट लगाने थे। इसमें विवान और मनीषा का प्रदर्शन एक-दूसरे से काफी अलग रहा। गुरुवार को पुरुष ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीतने के साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले विवान ने 71 अंक बनाए, जबकि मनीषा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह केवल 63 अंक ही हासिल कर सकीं।
विज्ञापन


भारत की दूसरी जोड़ी भी लय हासिल करने में नाकाम रही। हाल में जापान में आयोजित एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली नीरू धांडा ने 64 अंक हासिल किए जबकि अनुभवी निशानेबाज जोरावर ने 68 अंक बनाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली बार जोड़ी के रूप में प्रतिस्पर्धा कर रहे नीरू और जोरावर ने कुल 132 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा में क्वालिफाइंग दौर की शीर्ष चार टीमें पदकों के लिए होने वाले फाइनल में जगह बनाती हैं। भारत ने इस विश्व चैंपियनशिप में कुल 13 पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया जिसमें दो स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed