Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Magnus Carlsen is in danger of losing the world No. 1 spot Fabiano Caruana gains ground

शतरंज: मैग्नस कार्लसन 15 साल बाद गंवा सकते हैं नंबर 1 का ताज, कारुआना ने किस तरह बढ़ाई मुश्किलें?

Sat, 14 Nov 2026 12:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुडापेस्ट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 14 Nov 2026 12:53 PM IST
सार

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कार्लसन पर नंबर एक रैंकिंग का ताज गंवाने का खतरा मंडरा रहा है। फाबियानो कारुआना ने कार्लसन से फासला कम कर लिया है। 

विज्ञापन
Magnus Carlsen is in danger of losing the world No. 1 spot Fabiano Caruana gains ground
मैग्नस कार्लसन - फोटो : PTI

विस्तार

पांच बार के विश्व शतरंज चैंपियन मैग्नस कार्लसन को टोटल चेस विश्व चैंपियनशिप टूर पायलट के फास्ट क्लासिकल मुकाबले के तीसरे दिन आर्मेनिया के हाइक मार्टिरोस्यान के हाथों हार का सामना करना पड़ा जिससे विश्व नंबर एक खिलाड़ी की उनकी 15 साल से बरकरार बादशाहत खतरे में पड़ गई है। 35 वर्षीय नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर कार्लसन जुलाई 2011 से विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। हालांकि फास्ट क्लासिकल वर्ग में पांच मुकाबले ड्रॉ खेलने और एक हार झेलने के बाद उन्होंने 15.8 रेटिंग अंक गंवा दिए हैं और लाइव रेटिंग में उनके 2807.2 अंक रह गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

कार्लसन के करीब पहुंचे कारुआना
शानदार फॉर्म में चल रहे अमेरिका के फाबियानो कारुआना तेजी से कार्लसन के करीब पहुंच रहे हैं। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर ने पांच जीत और दो ड्रॉ के साथ 17 रेटिंग अंक हासिल किए हैं। उनके अब 2800 अंक हो गए हैं और वह कार्लसन से केवल 7.2 अंक पीछे हैं। लाइव रेटिंग में वास्तविक समय के आधार पर बदलाव होता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (फिडे) हर महीने आधिकारिक रेटिंग भी जारी करता है।

मार्टिरोस्यान ने पहली बार किसी क्लासिकल फिडे रेटेड मुकाबले में कार्लसन का सामना किया और सफेद मोहरों से खेलते हुए पहले गेम में उन्हें 41 चाल में हरा दिया। हालांकि दोनों ग्रैंडमास्टर के बीच दूसरी बाजी ड्रॉ रही। एक जीत और एक ड्रॉ के साथ मार्टिरोस्यान के 10 अंक हो गए हैं और उन्होंने ग्रुप सी में एकल बढ़त बना ली है। कार्लसन खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों का कैसा रहा प्रदर्शन 
प्रत्येक ग्रुप के शीर्ष चार खिलाड़ी खिताब के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे जबकि बाकी खिलाड़ी क्लासीफिकेशन मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। भारत के अर्जुन एरिगेसी ने अमेरिका के वेस्ली सो के खिलाफ एक जीत दर्ज की और एक बाजी ड्रॉ कराई। पहले मुकाबले में भारतीय ग्रैंडमास्टर दबाव में थे, लेकिन जीत की स्थिति में दिख रहे सो ने ड्रॉ का प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद उनसे बड़ी गलती हुई और अगली ही चाल में उन्होंने हार स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

23 वर्षीय एरिगेसी ग्रुप डी में तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और हेन्स नीमन हैं। भारत की आर वैशाली ने टूर्नामेंट के फास्ट क्लासिकल वर्ग में पहली जीत दर्ज की। अगले साल चीन की जू वेनजुन को महिला विश्व चैंपियनशिप खिताब के लिए चुनौती देने वाली वैशाली ने सफेद मोहरों से खेलते हुए कजाखस्तान की ग्रैंडमास्टर बिबिसारा असौबायेवा को हराया। वैशाली दिन की पहली बाजी में बिबिसारा से हार गई थीं। वह ग्रुप डी में अंतिम स्थान पर हैं। वैशाली के भाई आर प्रज्ञानंद का जीत का इंतजार जारी रहा। उन्होंने व्लादिस्लाव आर्टेमिएव के खिलाफ दोनों मुकाबले ड्रॉ खेले। भारतीय खिलाड़ी के अब चार अंक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed