फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chankaya Niti: ऐसे लोग नहीं देते किसी को धोखा, इस तरह करें इनकी पहचान

Sun, 14 May 2023 03:41 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 14 May 2023 03:41 PM IST
विज्ञापन
Chankaya Niti in hindi these kind of people never cheat to anyone
ऐसे लोग नहीं देते किसी को धोखा, इस तरह करें इनकी पहचान - फोटो : amar ujala

Chankaya Niti: महान विद्वान और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य नीति में उन्होंने एक बेहतर जीवन जीने के लिए कई बातें बताई हैं। उनके द्वारा बताई गई बातें आज भी मनुष्य को जीवन में लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित करती हैं। यही वजह है कि आज भी लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के तमाम पहलुओं के अलावा व्यक्ति गुण और अवगुणों के बारे में विस्तार से जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने कुछ ऐसे लोगों के बारे में जिक्र किया है जो कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं। ऐसे लोगों पर आंख बंद करके भरोसा किया जा सकता है। आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में जो कभी धोखा नहीं देते हैं...



Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न बताएं व्यापार और पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान 

Chankaya Niti in hindi these kind of people never cheat to anyone
ऐसे लोग नहीं देते किसी को धोखा, इस तरह करें इनकी पहचान - फोटो : istock

स्पष्ट बातें करने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार जो लोग स्पष्ट बातें करते हैं, वो कभी किसी को धोखा नहीं दे सकते। ऐसे व्यक्ति दिल के साफ होते हैं, मन में कुछ नहीं रखते हैं। ऐसे लोगों से मित्रता करनी चाहिए, क्योंकि ये आपका कभी भी अहित नहीं चाहेंगे।

Chankaya Niti in hindi these kind of people never cheat to anyone
ऐसे लोग नहीं देते किसी को धोखा, इस तरह करें इनकी पहचान - फोटो : istock
जिसे किसी भी तरह का लालच न हो
जिन लोगों को किसी चीज का लालच नहीं होता ऐसे लोग कभी किसी को धोखा नहीं देते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसे व्यक्ति पर आंख बंद कर भरोसा किया जा सकता है जिसे किसी भी तरह का लालच न हो।

Chanakya Niti: ऐसी जगहों को जल्द छोड़ देने में ही है भलाई, वरना भविष्य में हो सकती है परेशानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Chankaya Niti in hindi these kind of people never cheat to anyone
ऐसे लोग नहीं देते किसी को धोखा, इस तरह करें इनकी पहचान - फोटो : istock

बिना फल की चाहत के मदद करने वाले लोग
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग कभी भी धोखा नहीं देते हैं, जो निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करते हैं। ऐसे लोग कभी भी किसी का बुरा नहीं करते हैं। इन पर भी विश्वास किया जा सकता है।

विज्ञापन
Chankaya Niti in hindi these kind of people never cheat to anyone
ऐसे लोग नहीं देते किसी को धोखा, इस तरह करें इनकी पहचान - फोटो : istock

दूसरों की बातों से कम मतलब रखने वाले लोग
ऐसे व्यक्ति जिन पर दुनिया की चकाचौंध का असर नहीं पड़ता है, इन पर विश्वास किया जा सकता है। क्योंकि ऐसे लोग साधारण जीवन जीते हैं, इन्हें दूसरों की बातों से ज्यादा मतलब ही नहीं होता है। इसलिए आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने तक सीमित हो वो दूसरों को धोखा देने की सोच भी नहीं सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed