फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न बताएं व्यापार और पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Mon, 08 May 2023 10:52 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 08 May 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Do Not Share These Ideas For Getting Success In Business Says Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न बताएं व्यापार और पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान - फोटो : amar ujala

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य श्रेष्ठ विद्वान, अच्छे शिक्षक, कूटनीतिज्ञ के अलावा कुशल रणनीतिकार और महान अर्थशास्त्री भी थे। चाणक्य की नीतियां देशभर में प्रसिद्ध हैं। चाणक्य की नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतर बना सकता है। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से बताया है। साथ ही आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है, जिन्हें किसी और से नहीं बतानी चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यापार या पैसे से जुड़ी बातें हर किसी के सामने नहीं करनी चाहिए। इससे आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जिनके सामने भूलकर भी व्यापार से जुड़ी कोई बात नहीं बतानी चाहिए। चलिए जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में...



Chanakya Niti: ऐसी जगहों को जल्द छोड़ देने में ही है भलाई, वरना भविष्य में हो सकती है परेशानी

Chanakya Niti Do Not Share These Ideas For Getting Success In Business Says Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न बताएं व्यापार और पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान - फोटो : istock

लालची व्यक्ति
लालची व्यक्ति के सामने किसी भी प्रकार से धन या व्यापार से जुड़ी बातें नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग लालच में आकर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। इससे आपको व्यापार में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी ऐसे लोगों के सामने व्यापार और धन की बात न करें।

Chanakya Niti Do Not Share These Ideas For Getting Success In Business Says Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न बताएं व्यापार और पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान - फोटो : istock

प्रतियोगी व्यक्ति
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति व्यापार में आपका प्रतियोगी है, उसके सामने व्यापार से जुड़ी गुप्त बातें या व्यापार को लेकर बनाई गई अपनी योजनाएं न बताएं। ऐसा करने से वह व्यक्ति आपकी इन बातों का लाभ उठा सकता है। इसलिए व्यापारिक रिश्तों को केवल एक सीमा तक सीमित रखें।

Chanakya Niti: मुश्किल समय में बहुत काम आएंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें, संकट से तुरंत निकलेंगे बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Do Not Share These Ideas For Getting Success In Business Says Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न बताएं व्यापार और पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान - फोटो : अमर उजाला

मित्र
कुछ लोग बहुत भोले होते हैं। ऐसे लोगों से धूर्त लोग आसानी से अपना काम निकलवा लेते हैं। इसलिए यदि आपका कोई दोस्त बहुत भोला है तो उससे धन या व्यापार के बारे में बातें न करें। इससे कोई आपका भेद ले सकता है, जिसके कारण आपको नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti Do Not Share These Ideas For Getting Success In Business Says Chanakya In Hindi
Chanakya Niti: ऐसे लोगों को न बताएं व्यापार और पैसे से जुड़ी बातें, उठाना पड़ सकता है नुकसान - फोटो : istock

ईर्ष्या करने वाले लोग
चाणक्य नीति के अनुसार ईर्ष्या करने वाले लोग आपको हर जगह मिल जाएंगे। इसलिए अगर आपको पता है कि कोई व्यक्ति आपसे ईर्ष्या करता है, तो उसके सामने कोई भी व्यापार से जुड़ी बात न करें। समय पड़ने पर ऐसे लोग किसी का अहित करने से नहीं कतराते हैं, जिसके कारण आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed