फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   Chanakya Niti Never Live In These Places Otherwise Your Life Will Be Worse News in Hindi

Chanakya Niti: ऐसी जगहों को जल्द छोड़ देने में ही है भलाई, वरना भविष्य में हो सकती है परेशानी

Fri, 05 May 2023 03:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 05 May 2023 03:55 PM IST
सार

Chanakya Niti: दुनिया के महानतम दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। आज भी उनकी नीति पूरे विश्व में विख्यात है।

विज्ञापन
Chanakya Niti Never Live In These Places Otherwise Your Life Will Be Worse News in Hindi
Chanakya Niti: ऐसी जगहों को जल्द छोड़ देने में ही है भलाई - फोटो : amar ujala

विस्तार

Chanakya Niti: दुनिया के महानतम दार्शनिक आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। आज भी उनकी नीति पूरे विश्व में विख्यात है। उन्होंने चाणक्य नीति में न सिर्फ व्यक्ति को सफलता हासिल करने के तमाम रास्ते बताए हैं, बल्कि इनके माध्यम से समाज का कल्याण भी किया है। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। साथ ही आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतिशास्त्र में कुछ स्नान और परिस्थितियों के बारे में बताया है, जहां से व्यक्ति को तुरंत दूर चले जाना चाहिए। ऐसी जगहों पर रुकने के आपका और आपके परिवार का भविष्य संकट में आ सकता है। चलिए जानते हैं इन स्थानों के बारे में...   

विज्ञापन


जहां आदर-सम्मान न हो
चाणक्य नीति के अनुसार जिस देश में आदर-सम्मान न हो, जहां आजीविका का कोई साधन न हो, जहां कोई बंधु-बांधव, रिश्तेदार भी न हों साथ ही किसी प्रकार की विद्या और गुणों की प्राप्ति की संभावना न हो, ऐसे देश को छोड़ ही देना चाहिए। 
विज्ञापन


जहां न  रोजगार की कोई संभावना 
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने देश को छोड़कर किसी अन्य देश अथवा किसी अन्य स्थान पर व्यक्ति कोई नयी बात, नयी विद्या, रोजगार और नया गुण सिखने के लिए जाता है। लेकिन जहां इनमें से किसी भी बात की संभावना न हो, ऐसे देश या स्थान पर जाने का कोई औचित्य नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां आजीविका का कोई साधन न हो
चाणक्य नीति अनुसार जहां जीवन को चलाने के लिए आजीविका का कोई साधन न हो, व्यापार आदि विकसित न हो, किसी प्रकार के दंड के मिलने का भय न हो, लोकलाज न हो, व्यक्तियों में शिष्टता, उदारता न हो अर्थात उनमें दान देने की प्रवृत्ति न हो, वहां व्यक्ति को एक पल भी नहीं रुकना चाहिए। 

जहां न हो कोई राजा या वैद्य  
आचार्य चाणक्य के अनुसार जहां वेद को जानने वाला ब्राह्मण, धनिक, राजा, नदी और वैद्य न हों, उस स्थान पर मनुष्य को एक दिन भी नहीं रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed