फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidur Niti: ऐसे लोग जीवन में हर सुख पाने के बाद भी रहते हैं दुखी

Tue, 09 May 2023 10:57 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 09 May 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi Know Characteristics of a Person Who Remains Unhappy Despite Having Everything
Vidur Niti: ऐसे लोग जीवन में हर सुख पाने के बाद भी रहते हैं दुखी - फोटो : istock

Vidur Niti: इस संसार में मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जो कभी संतुष्ट नहीं रहता है, उसके अंदर हमेशा कुछ नया पाने की या कुछ नया करने की लालसा बनी रहती है। किसी के पास साइकिल है तो वो बाइक खरीदने के बारे में सोचने लगता है और बाइक है तो कार खरीदने के बारे में सोचता रहता है। मनुष्य की इच्छाएं कभी खत्म नहीं होती हैं। हालांकि व्यक्ति के इस स्वभाव असर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से होता है। हमेशा कुछ नया पाने की चाह के कारण इंसान या तो सुखी रहता है या दुखी। इंसान के इसी स्वभाव के बारे में महात्मा विदुर ने विस्तार से बताया है। विदुर जी ने बताया है कि इंसान के अंदर कुछ दोष होते हैं उसके सुख-दुख का कारण बनते हैं। व्यक्ति यदि इन दोषों को दूर कर ले तो जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...  

Chanakya Niti: ऐसी जगहों को जल्द छोड़ देने में ही है भलाई, वरना भविष्य में हो सकती है परेशानी 

Vidur Niti in Hindi Know Characteristics of a Person Who Remains Unhappy Despite Having Everything
Vidur Niti: ऐसे लोग जीवन में हर सुख पाने के बाद भी रहते हैं दुखी - फोटो : istock

असंतोष
महात्मा विदुर कहते हैं कि जिस व्यक्ति के अंदर असंतोष की भावना होती है वह व्यक्ति सदैव दुखी रहता है। कुछ लोगों की आदत होती है कि उनके पास जितना है उतने में खुश न रहकर दूसरों की खुशी देखकर जलते रहते हैं। असंतुष्टता से ही ईर्ष्या की भावना का जन्म होने लगता है। इसलिए व्यक्ति के पास जितना है उतने में खुश रहना चाहिए।

Vidur Niti in Hindi Know Characteristics of a Person Who Remains Unhappy Despite Having Everything
Vidur Niti: ऐसे लोग जीवन में हर सुख पाने के बाद भी रहते हैं दुखी - फोटो : istock

ईर्ष्या
विदुर नीति के अनुसार जिसका स्वभाव ईर्ष्यालु होता है वह कभी सुखी नहीं रह पाता। अपने इस दोष के कारण वह सदैव दूसरों के सुख को देखकर मन ही मन में ईर्ष्या करता रहता है, जिसके कारण वह जीवन में मिलने वाले सुखों को भी सही प्रकार से नहीं भोगता है।

Vastu Tips: लड़कों को अपने पर्स में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी 

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi Know Characteristics of a Person Who Remains Unhappy Despite Having Everything
Vidur Niti: ऐसे लोग जीवन में हर सुख पाने के बाद भी रहते हैं दुखी - फोटो : istock
घृणा

जो लोग अपने मन में दूसरों के प्रति घृणा का भाव रखते हैं, वे हमेशा दुखी रहते हैं। घृणा का भाव रखने वाले व्यक्ति दूसरों से अच्छे संबंध नहीं रखते हैं, जिसके कारण अकेले रह जाते हैं और हमेशा दुखी होते रहते हैं।

विज्ञापन
Vidur Niti in Hindi Know Characteristics of a Person Who Remains Unhappy Despite Having Everything
Vidur Niti: ऐसे लोग जीवन में हर सुख पाने के बाद भी रहते हैं दुखी - फोटो : istock

क्रोध
महात्मा विदुर कहते हैं कि अधिक क्रोध करने वाला व्यक्ति भी हमेशा दुखी ही रहता है। जो लोग जरा सी बात पर क्रोध करने लगते हैं, वे गलत-सही की पहचान नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण वे अपना ही अहित कर बैठते हैं। क्रोध में आकर कभी-कभी लोग दूसरों को दुख पहुंचा देते हैं जिसके लिए बाद में दुखी होते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed