फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vidur Niti: किसी को भी सलाह देने से पहले विदुर नीति की इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 24 May 2024 12:32 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 24 May 2024 12:32 PM IST
सार

Vidur Niti: महात्मा विदुर की नीति जीवन में उतारने योग्य है। माना जाता है कि महाभारत के समय पांडवों को युद्ध जिताने के लिए आचार्य विदुर की भूमिका बेहद खास थी।

विज्ञापन
Before giving advice to anyone, keep these things of Mahatma Vidur Niti in mind
विदुर नीति के अनुसार किन लोगों को दें सलाह - फोटो : istock

Vidur Niti: महात्मा विदुर की नीति जीवन में उतारने योग्य है। माना जाता है कि महाभारत के समय पांडवों को युद्ध जिताने के लिए आचार्य विदुर की भूमिका बेहद खास थी। उनकी गणना महान शिक्षक के साथ-साथ एक अच्छे सलाहकार के रूप में की जाती है। महात्मा विदुर के अनुसार जीवन में सलाहकार एक संसाधन के रूप में काम करता है। एक अच्छे सलाहकार से हमेशा प्रेम और उत्साह प्राप्त होता है, जो आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसकी सहायता से व्यक्ति सही मार्ग पर चलता है, और तरक्की करता है।



हम सभी मुसीबत के समय अपने करीबियों को सलाह देते हैं। कई बार दूसरों की सलाह न मानने पर व्यक्ति अपना ही नुकसान करता है। हालांकि, कुछ लोग सही काम करने पर भी सबकी नजरों में बुरे बन जाते हैं। ऐसे लोगों को हमेशा बिना मांगे सलाह देनी चाहिए। महात्मा विदुर के अनुसार समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं, जिन्हें बिन मांगे सलाह जरूर देनी चाहिए। इससे उनका भला होता है, और वह सही मार्ग पर चलते हैं। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Chanakya Niti For Business: सफल व्यापारी बनने के लिए आचार्य चाणक्य ने बताए ये सूत्र

Before giving advice to anyone, keep these things of Mahatma Vidur Niti in mind
विदुर नीति के अनुसार किन लोगों को दें सलाह - फोटो : istock
सबका हित चाहने वाले लोग
महात्मा विदुर के अनुसार अपने खास लोगों को हमेशा सलाह देनी चाहिए। उनका मानना है कि अगर कोई व्यक्ति सबका हित चाहता है, और वह गलत राह पर चल रहा है तो ऐसे लोगों को हमेशा सलाह देनी चाहिए।
Before giving advice to anyone, keep these things of Mahatma Vidur Niti in mind
विदुर नीति के अनुसार किन लोगों को दें सलाह - फोटो : istock

संतान  
महात्मा विदुर के अनुसार संतान कैसी भी हो उसे हमेशा सलाह देनी चाहिए। माता-पिता के लिए उनकी संतान हमेशा बच्ची रहती है। वह किसी गलत राह पर न चले इसलिए हमेशा उन्हें सलाह देते रहना चाहिए। इससे वह एक अच्छे और सुखी जीवन का निर्माण कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before giving advice to anyone, keep these things of Mahatma Vidur Niti in mind
विदुर नीति के अनुसार किन लोगों को दें सलाह - फोटो : istock

सबका सम्मान करने वाले
यदि कोई व्यक्ति आपका सम्मान करता है हमेशा आपका भला सोचता है, तो ऐसे लोगों को हमेशा सलाह देनी चाहिए। इन लोगों को सही मार्गदर्शन देने से यह जीवन में अच्छे कार्य करते हैं और जीवन भर आपकी सलाह याद रखते हैं।

Vidur Niti: हर चीज से दुखी रहने वाले व्यक्ति में होते हैं ये दोष, सफलता के बाद भी रहते हैं निराश

विज्ञापन
Before giving advice to anyone, keep these things of Mahatma Vidur Niti in mind
विदुर नीति के अनुसार किन लोगों को दें सलाह - फोटो : istock

सच्चा मित्र
जीवन में एक सच्चा मित्र आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। वह मुसीबत के समय हमारी ढाल बनकर खड़ा रहता है। ऐसे में अपने मित्र को परेशानियों के समय पर बिना मांगे सलाह देनी चाहिए। साथ ही आगे बढ़ने के लिए उनके मार्गदर्शक बनें।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed