फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti For Business: सफल व्यापारी बनने के लिए आचार्य चाणक्य ने बताए ये सूत्र

Wed, 22 May 2024 12:32 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 22 May 2024 12:32 PM IST
सार

Chanakya Niti For business: हर व्यक्ति अपने व्यापार में तरक्की पाने के लिए कई प्रयास करता है। इन प्रयासों के सफल होने पर उसे अच्छा खासा धन लाभ भी मिलता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti For business know successful businessman tips in hindi
Chanakya Niti For business - फोटो : istock

Chanakya Niti For Business: हर व्यक्ति अपने व्यापार में तरक्की पाने के लिए कई प्रयास करता है। इन प्रयासों के सफल होने पर उसे अच्छा खासा धन लाभ भी मिलता है।  लाभ के चलते व्यक्ति अपने परिवार की सभी इच्छाओं को पूरा करता है। वहीं कुछ लोगों को दिन रात की मेहनत के बाद भी मन चाहे लाभ की प्राप्ति नहीं होती है। इसका कारण ठोस रणनीति का न होना भी हो सकता है। कई बार व्यापार के लिए योजनाएं सही न होने के कारण व्यक्ति को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, जिसका असर उसकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। ऐसे में चाणक्य की नीतियों का पालन करने से इस नुकसान से बचा जा सकता है। 



आचार्य चाणक्य के सूत्र हम सभी के लिए लाभदायक होते हैं। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में व्यापार से जुड़ी कई बातों का उल्लेख किया है। उनका मानना है कि व्यापार या पैसों से जुड़ी बातें हर किसी के सामने नहीं करनी चाहिए। इससे आपके विरोधी तरक्की में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसी ही चाणक्य की कई अन्य बातों का व्यक्ति को ध्यान रखना चाहिए। आइए इनके बारे में जान लेते हैं।

Chanakya Niti For business know successful businessman tips in hindi
Chanakya Niti For business - फोटो : istock

व्यवहार में मधुरता
चाणक्य के अनुसार व्यक्ति के व्यवहार में हमेशा मधुरता होनी चाहिए। अच्छा व्यवहार होने पर हर कोई आप से बात करने की कोशिश करता है। इससे आपकी बातों का प्रभाव भी लोगों पर गहरा होता है। हम सभी जानते हैं कि व्यापार में तरक्की के लिए हमेशा लोगों से जुड़ना होता है। अगर आपका व्यवहार अच्छा होगा, तो तरक्की के मार्ग अपने आप खुल जाएंगे।

Chanakya Niti For business know successful businessman tips in hindi
Chanakya Niti For business - फोटो : istock

अनुशासन 
किसी भी काम को पूरा करने के लिए उसके प्रति अनुशासन दिखाएं। आचार्य चाणक्य के अनुसार बिना अनुशासन के काम करने से उसमें हमेशा समस्या बनी रहती है। यही नहीं उस काम का लाभ भी व्यक्ति नहीं उठा पाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti For business know successful businessman tips in hindi
Chanakya Niti For business - फोटो : istock

टीम का सम्मान
आपके व्यापार की शुरुआत से लेकर वर्तमान तक जो भी टीम आपके साथ है, उसका हमेशा सम्मान करना चाहिए। कई बार व्यापार में तरक्की के बाद कुछ लोग अपने साथी का साथ छोड़ देते हैं। हालांकि, ऐसा करना सही नहीं है। चाणक्य के अनुसार व्यापार में सफलता पाने के लिए टीम वर्क में काम करना चाहिए। इसके अलावा सुख-दुख में हमेशा उसी टीम के साथ खड़ा रहना चाहिए। 

विज्ञापन
Chanakya Niti For business know successful businessman tips in hindi
Chanakya Niti For business - फोटो : istock

सही मार्ग का चयन
कई बार व्यापार को आगे ले जाने के लिए कुछ लोग गलत रास्ते का चयन कर लेते हैं। धन के लालच में की गई ये गलती व्यक्ति को भारी पड़ जाती है। इसके चलते आपको व्यापार में भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए सही रास्ते की सहायता से ही अपने व्यापार को आगे ले जाएं। 
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed