फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti for Students: विद्यार्थियों को असफल बनाती हैं ये आदतें, आज ही बना लें इनसे दूरी

Thu, 23 May 2024 12:35 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 23 May 2024 12:35 PM IST
सार

Chanakya Niti for Students: विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए केवल अच्छे अंक ही नहीं बल्कि कार्य के प्रति अनुशासित होना भी जरूरी है। जीवन में अनुशासन होना बेहद जरूरी है, बिना इसके लक्ष्य तक पहुंचना असंभव होता है।

विज्ञापन
according to Chanakya Niti These habits make students unsuccessful
विद्यार्थियों को असफल बनाती हैं ये आदतें - फोटो : freepik.com

Chanakya Niti for Students: विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए केवल अच्छे अंक ही नहीं बल्कि कार्य के प्रति अनुशासित होना भी जरूरी है। जीवन में अनुशासन होना बेहद जरूरी है, बिना इसके लक्ष्य तक पहुंचना असंभव होता है। यदि सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से किया जाए, तो उसके सफल होने की संभावना बढ़ जाती है। हम सभी के जीवन में विद्यार्थी होने का समय बहुत कीमती होता है। यह उम्र बेहद ही खास होती है क्योंकि इस दौरान किए गए प्रयासों से एक अच्छे करियर का निर्माण होता है। इस दौरान की जाने वाली गलती भविष्य को प्रभावित करती है। इसलिए छात्र को अपने सही और गलत का ज्ञान हमेशा होना चाहिए। साथ ही अपने माता-पिता से जीवन जीने की सीख लेनी चाहिए, यह सलाह आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।



चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों को सफलता हासिल करने के लिए कुछ आदतों का त्याग करना होता है अन्यथा वह हमेशा पीछे रह जाते है या अपने मार्ग से भटक जाते है। आचार्य चाणक्य की गणना उस समय के महान शिक्षकों में की जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए ऐसे कई मंत्र बताए हैं, जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देते हैं। इनका पालन करने से छात्रों को शिक्षा के प्रति नई राह मिलती हैं। वहीं उनका मानना है कि कुछ बुरी आदतों के चलते विद्यार्थी दूसरों से पीछे रह जाता है। आइए इन आदतों के बारे में जान लेते हैं।

according to Chanakya Niti These habits make students unsuccessful
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

आलस से रहें दूर
चाणक्य के अनुसार छात्रों को किसी भी कार्य के प्रति आलस नहीं दिखाना चाहिए। आलस के चलते परिश्रमों में कमी आती है और आगे बढ़ने के अवसर पीछे रह जाते हैं। इस आदत के कारण विद्यार्थी धीरे-धीरे असफलता की ओर चला जाता है।  

according to Chanakya Niti These habits make students unsuccessful
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

गुरु का अपमान कभी न करें
जीवन में केवल शिक्षक ही नहीं बल्कि माता-पिता भी आपके गुरू होते हैं। वह हमें जीवन जीने की सीख देते हैं। इसलिए कभी भी किसी गुरु का अपमान नहीं करना चाहिए। यदि आप बड़ों को अपमानित करते हैं, तो समाज से आपको कभी सम्मान नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
according to Chanakya Niti These habits make students unsuccessful
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

क्रोध न करें
चाणक्य के अनुसार विद्यार्थी गलती करने से ही सीखता है। ऐसे में उसे कई बार असफलताओं का सामना भी करना पड़ता है। इस दौरान भूलकर भी क्रोध नहीं करना चाहिए। क्रोध से आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन
according to Chanakya Niti These habits make students unsuccessful
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock

लालच की आदत
छात्रों में किसी भी तरह का लालच नहीं होना चाहिए। लालच आपके कार्यों में बाधा पैदा कर सकता। चाणक्य के अनुसार लालच के चलते विद्यार्थी स्वयं को नुकसान पहुंचाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed