फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्रों में मनुष्य की इन 10 आदतों को माना गया है बुरा, इनकी वजह से होता है नाश

Fri, 11 Sep 2020 06:00 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 11 Sep 2020 06:00 AM IST
विज्ञापन
according to shastra these 10 bad habits is harmful for money and personality
सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी लक्ष्मी का घर पर स्थाई रूप से वास करना जरूरी होता है। - फोटो : अमर उजाला

हर कोई व्यक्ति चाहता है कि उसका घर धन- दौलत और ऐशो आराम की सारी सुख सुविधा से भरा रहे। इसके लिए सुख और ऐश्वर्य प्रदान करने वाली देवी लक्ष्मी का उस घर पर स्थाई रूप से वास करना जरूरी होता है। मान्यता है देवी लक्ष्मी जिन घरों में निवास करती हैं वहां पर कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती। लेकिन देवी लक्ष्मी उन घरों को चुनती हैं जहां पर हमेशा पवित्रता, धर्म के मार्ग पर चलने वाले लोग और उनके अंदर अच्छी आदतें होती हैं।  ऐसे में आइए जानते हैं व्यक्ति की किन-किन आदतों से धन की देवी लक्ष्मी रूठ जाती हैं। 

according to shastra these 10 bad habits is harmful for money and personality

1.
हिंदू धर्म में दान, भोग और नाश का महत्व बताया गया है। यदि कोई मनुष्य सुविधा संपन्न होते हुए भी जरूरतमंदों को दान नहीं करता है तो निश्चित रूप से कुछ समय बाद उसका धन नष्ट हो जाता है। इसी तरह यदि धन होने के बावजूद वह उसे नहीं खर्च करता है तो भी वह नष्ट हो जाता है। 

according to shastra these 10 bad habits is harmful for money and personality
lazy

2.
शास्त्रों के अनुसार आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है। कहते हैं कि आलसी व्यक्ति के यहां कभी लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। यदि कोई व्यक्ति आज के काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति वाला है, तो ऐसे व्यक्ति के पास कभी धन नहीं टिकता। मां लक्ष्मी हमेशा कर्म एवं कर्तव्यनिष्ठ के यहां टिकती हैं, जबकि आलसी व्यक्ति के पास जो धन पहले से होता है, वह भी नाश हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
according to shastra these 10 bad habits is harmful for money and personality
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

3.
दिन में सोने वाले व्यक्ति के घर में भी लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं। ऐसे व्यक्ति का धन बहुत जल्दी समाप्त हो जाता है। शास्त्रों के अनुसार यदि धन की इच्छा हो तो कभी भी दिन में नहीं सोना चाहिए। 

विज्ञापन
according to shastra these 10 bad habits is harmful for money and personality
laxmi - फोटो : Social Media

4. 
मान्यता है कि कामी व्यक्ति के यहां भी मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। ऐसे व्यक्ति के पास कितना भी धन हो वह बहुत जल्दी ही नाश हो जाता है। पौराणिक कथाओं में कामी व्यक्ति के पतन के तमाम उदाहरण मौजूद हैं। जहां देवराज इंद्र ने कई बार काम भाव के कारण अपनी सत्ता गंवाई वहीं रावण के विनाश की भी यही वजह बनी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed