फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य के अनुसार ये चार सही आदतें व्यक्ति को बनाती हैं धनवान

Wed, 09 Sep 2020 07:17 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 09 Sep 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these good habits make you rich
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

चाणक्य नीति शास्त्र आचार्य चाणक्य के द्वारा रचित ग्रंथ है। इस ग्रंथ में उन्होंने मनुष्यों के कल्याण के लिए कई सूत्र दिए हैं, जिनका पालन करके व्यक्ति सफलता की ऊंचाइयों को छू सकता है। आचार्य चाणक्य ने अपने इस नीति ग्रंथ में बताया है कि अगर व्यक्ति में ये चार बातें होती हैं तो उससे बड़ा धनवान व्यक्ति और कोई नहीं होता है। ये चार बातें दरअसल व्यक्ति की अच्छी आदतें हैं जो उसे एक सफल व्यक्ति के रूप में स्थापित करती हैं। ये चार आदतें इस प्रकार हैं..

Chanakya Niti in Hindi these good habits make you rich
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

जो लालच के कारण नहीं बदलते हैं अपना स्वभाव
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है। इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए।

Chanakya Niti in Hindi these good habits make you rich
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

जो होते हैं मेहनती
एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है। चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है। यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में सफल और धनवान बनने के लिए व्यक्ति को आलस त्याग देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these good habits make you rich
चाणक्य नीति - फोटो : Social media

जो सबके साथ करते हैं अच्छा व्यवहार
चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya Niti in Hindi these good habits make you rich
चाणक्य नीति - फोटो : social media

गलत आदतों से जो खुद को रखते हैं दूर
बुरी आदतें व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम की ओर ले जाती हैं। इसलिए चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ये कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनने देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed