Guruwar Puja and Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी या देवता को जरूर समर्पित होता है। इसी तरह गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ देवगुरु बृहस्पति की भी पूजा की जाती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से श्री हरि जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। वहीं बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। बृहस्पति देव की कृपा से विवाह के मार्ग में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं। यदि आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो गुरुवार के दिन कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय...
Thursday Upay: गुरुवार के दिन करें ये उपाय, सुखमय होगा वैवाहिक जीवन और दूर होंगी सभी समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार के दिन करें ये काम
यदि आपके विवाह में देर हो रही हो तो गुरुवार के दिन पीले रंग की चीजों का इस्तेमाल करें। इस दिन पीले रंग का वस्त्र धारण करें। साथ ही स्नान के पानी में एक चुटकी हल्दी डालें। वहीं यदि आप व्रत रखते हैं तो पीले फलों का ही सेवन करें।
गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप करें। इस दिन पूजा के बाद बृहस्पतिवार की व्रत कथा भी पढ़ें। ऐसा करने से धन-संपदा में वृद्धि होती है।
Hariyali Teej: वैवाहिक जीवन में आ रही है परेशानी, तो हरियाली तीज व्रत में करें ‘स्वयंवर पार्वती मंत्र’ का जाप
गुरुवार के दिन विष्णु भगवान और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन विष्णु जी के साथ के मां लक्ष्मी की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है। साथ ही घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।