फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha bandhan 2023: 30 नहीं 31 अगस्त को बांधें भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त

Mon, 28 Aug 2023 01:22 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 28 Aug 2023 01:22 PM IST
विज्ञापन
Raksha bandhan 2023 kab hai date time bhadra kal timing raksha bandhan shubh muhurat
30 नहीं 31 अगस्त को बांधे भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock

Rakshabandhan 2023: सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल 30 अगस्त 2023 को सावन पूर्णिमा है, लेकिन इस भद्रा का साया होने की वजह से राखी बांधने की शुभ मुहूर्त को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता है कि यदि श्रावण पूर्णिमा पर भद्रा का साया हो तो भद्राकाल तक राखी नहीं बांधी जा सकती है। उसके समापन के बाद ही राखी बांधनी चाहिए, क्योंकि भद्रा काल में राखी बांधना अशुभ माना जाता है। 30 अगस्त को दिनभर भद्रा का साया है और इस दिन राखी बांधने के लिए कोई भी मुहूर्त नहीं हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं भाई को राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त कब है... 

Kajari Teej 2023 Date: इस साल कब है कजरी तीज? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व 

Raksha bandhan 2023 kab hai date time bhadra kal timing raksha bandhan shubh muhurat
30 नहीं 31 अगस्त को बांधे भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन कब है 2023?

पंचांग के अनुसार सावन महीने की पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। लेकिन 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि की शुरुआत के साथ ही यानी सुबह 10 बजकर 58 मिनट से भद्रा शुरू हो जा रही है, जो रात 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। 

Raksha bandhan 2023 kab hai date time bhadra kal timing raksha bandhan shubh muhurat
30 नहीं 31 अगस्त को बांधे भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
कब बांधे भाई को राखी?

वैसे तो 30 अगस्त को रात में भद्रा समाप्त हो जा रही है, लेकिन रात में रक्षा सूत्र नहीं बांधना चाहिए। इसलिए 31 अगस्त 2023 को सुबह 07 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांध सकते हैं। इस दिन सुबह 5 बजे के बाद से सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक शुभ समय है। 

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग, शिव-गौरी की पूजा से होगी दोगुना फल की प्राप्ति 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha bandhan 2023 kab hai date time bhadra kal timing raksha bandhan shubh muhurat
30 नहीं 31 अगस्त को बांधे भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त - फोटो : iStock
जानें क्या होती है भद्रा ?

पौराणिक कथाओं के अनुसार भद्रा का जन्म दैत्यों के विनाश के लिए हुआ था, लेकिन जब भद्रा का जन्म हुआ तो वह जन्म लेने के तुरंत बाद ही पूरे सृष्टि को अपना निवाला बनाने लगी। इस कारण से भद्रा काल में जहां भी शुभ और मांगलिक कार्य, यज्ञ और अनुष्ठान होते वहां विघ्न आने लगता है। 

विज्ञापन
Raksha bandhan 2023 kab hai date time bhadra kal timing raksha bandhan shubh muhurat
30 नहीं 31 अगस्त को बांधे भाई की कलाई पर राखी, बस इतनी देर है शुभ मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

राखी बांधते समय इन बतों का रखें ध्यान

  • रक्षाबंधन वाले दिन भाई-बहन दोनों स्नान करके नए कपड़े पहन लें। 
  • शुभ मुहूर्त में राखी बंधवाते समय सबसे पहले भाई अपने सिर पर कोई रुमाल रख लें। 
  • हिंदू धर्म में मान्यता है कि खाली सिर से राखी नहीं बंधवानी चाहिए। 
  • साथ ही राखी बंधवाते समय भाई का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए और पीठ पश्चिम या दक्षिण दिशा की ओर होनी चाहिए। 
  • दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके राखी बंधवाना शुभ नहीं माना जाता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed