फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच ऐसे योद्धा जिन्होंने रामायण और महाभारत दोनों में लिया था हिस्सा

Mon, 11 Dec 2017 11:13 AM IST
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented By: विनोद शुक्ला Updated Mon, 11 Dec 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
these five characters who took part in both Ramayana and Mahabharata

रामायण और महाभारत हमारे दो महाकाव्य है। रामायण त्रेतायुग में और महाभारत द्वापर में हुआ था। हम सभी रामायण और महाभारत के प्रमुख पात्रों के बारे में जरूर जानते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे योद्धा थे जिन्होनें रामायण और महाभारत दोनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । तो चलिए आज हम ऐसी ही पांच पौराणिक पात्रों के बारे में जानते हैं।



पढ़ें- गायत्री मंत्र का नियमित जप करने से होते हैं ये 5 फायदे

these five characters who took part in both Ramayana and Mahabharata

भगवान परशुराम रामायण और महाभारत काल दोनों में उपस्थित थे। परशुराम ने रामायण में सीता स्वयंवर में धनुष टूटने के बाद राम जी को चुनौती दी थी। वहीं महाभारत में परशुराम जी ने कर्ण और प‌ितामह भीष्म को अस्‍त्र-शस्‍त्र की श‌िक्षा भी दी थी।

पढ़ें- सीख: लालच करने से अंत में पराजय का सामना करना पड़ता है

these five characters who took part in both Ramayana and Mahabharata

हनुमान जी ने रामायण में राम जी की सेना का नेतृत्व क‌िया था। राम जी के आशीर्वाद से यह अमर हैं। महाभारत काल में भीम को हनुमान जी ऐसे समय में म‌िले जब महाभारत युद्ध की संभावना बनने लगी थी। उस समय हनुमान जी ने भीम को वचन द‌िया था क‌ि युद्ध के समय वह अर्जुन की रथ पर रहेंगे और व‌िजयी बनाने में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
these five characters who took part in both Ramayana and Mahabharata

रामायण के खलनायक रावण के ससुर और मंदोदरी के प‌िता मयासुर थे। महाभारत काल में भगवान श्री कृष्‍ण ने जब इसके प्राण लेने चाहे तब अर्जुन ने मायासुर को जीवनदान द‌िलाया। इससे प्रसन्न होकर मायासुर ने खंडवप्रस्‍थ को इंद्रप्रस्‍थ बनाने में सहयोग क‌िया और माया भवन बनाया। इसी भवन में दुर्योधन मायाजाल में उलझकर पानी में ग‌िर पड़ा था और द्रौपदी ने दुर्योधन का उपहास क‌िया था।

विज्ञापन
these five characters who took part in both Ramayana and Mahabharata

सुग्रीव के मंत्री जामवंत ज‌िन्होंने राम जी के साथ म‌िलकर रावण से युद्ध क‌िया था। इनकी इच्छा थी भगवान राम से मल्लयुद्ध करें। राम जी ने इन्हें वचन द‌िया क‌ि अगले अवतार में वह इस इच्‍छा पूर्ण करेंगे। एक बार श्री कृष्‍ण एक गुफा में प्रवेश कर गए। इस गुफा में जामवंत रहता था। जामवंत के साथ 8 द‌िनों तक श्री कृष्‍ण युद्ध करते रहे। इसके बाद जामवंत को एहसास हुआ क‌ि श्रीकृष्‍ण वास्तव में उनके प्रभु राम हैं। इसके बाद जामवंत ने अपनी पुत्री जामवंती का व‌िवाह श्रीकृष्‍ण से कर द‌िया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed