फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   greedy people always to face defeat in the end

सीख: लालच करने से अंत में पराजय का सामना करना पड़ता है

Thu, 07 Dec 2017 08:27 AM IST
संपादकीय डेस्क
संपादकीय डेस्क Updated Thu, 07 Dec 2017 08:27 AM IST
विज्ञापन
greedy people always to face defeat in the end

श्रेयस कक्षा छह में पढ़ता था। एक दिन मास्टर साहब छात्रों को कुछ समझाते हुए बोले, इसीलिए तो कहता हूं, लालच बुरी बला है। श्रेयस मास्टर जी से बोला, मास्टर जी, लेकिन हम तो बच्चे हैं। हम थोड़े लालच करते हैं। मास्टर जी बोले, लालच की कोई उमर थोड़े होती है। श्रेयस बोला, लेकिन हमें तो पता भी नहीं, लालच होती क्या है। फिर हम लालच कैसे कर सकते हैं? मास्टर जी बोले, अच्छा यह सब छोड़ो, आज मैं सभी बच्चों के लिए चॉकलेट लेकर आया हूं। अब तुम बस इतना-सा काम कर दो कि सभी बच्चों में इन चॉकलेट को बांट दो। और जो चॉकलेट बच गईं, वे सब तुम्हारी। लेकिन शर्त सिर्फ इतनी है कि तुम अपनी चॉकलेट तभी लोगे, जब बाकी सारे बच्चों को चॉकलेट मिल जाएगी।

विज्ञापन


पढ़ें- सीख: गलत करने वालों के साथ हमेशा गलत ही होता है
विज्ञापन


श्रेयस खुश हो गया कि आज तो उसको ढेर सारी चॉकलेट मिलने वाली है, क्योंकि क्लास में बच्चे सिर्फ बीस थे और चॉकलेट तो पचास से भी ज्यादा थीं। श्रेयस ने बच्चों में चॉकलेट बांटना शुरू किया। उसने देखा कि सभी बच्चे दो या तीन चॉकलेट से कम नहीं उठा रहे हैं। उसे कुछ देर में ही डर लगने लगा कि उसके लिए चॉकलेट बचेगी या नहीं। अतः उसने अपने खातिर चॉकलेट बचाने के लिए हर बच्चे को एक-एक चॉकलेट देना शुरू कर दिया। लेकिन हर बच्चा ज्यादा चॉकलेट मांग रहा था। श्रेयस ने सोचा, अब चाहे जो भी हो जाए, वह किसी को चॉकलेट नहीं देगा। सारे बच्चे उस पर झपट पड़े। तभी मास्टर साहब क्लास में वापस लौटे और पूरी घटना का विवरण सुना। मास्टर जी बोले, क्यों श्रेयस, तुमने तो कहा था कि तुम्हें लालच का पता भी नहीं। श्रेयस शर्मिंदा हो गया। मास्टर जी बोले, मुझे पता था कि कुछ ऐसा ही होने वाला है। इसीलिए मैं दो पैकेट लेकर आया था। लेकिन मैं यह सबक आप सबको सिखाना चाहता था, क्योंकि असल जिंदगी आपको दूसरा मौका कभी नहीं देती। लालच से वह सब भी छिन जाता है, जो आपके पास पहले से कमाया हुआ होता है। जो व्यक्ति लालच करता है, उसे अंत में अक्सर पराजय का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के हरियाली और रास्ता से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed