फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि हुए ब्रह्मलीन, पीएम मोदी समेत संतों ने जताया शोक

Wed, 26 Jun 2019 05:40 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: कशिश मिश्रा Updated Wed, 26 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
swami satyamitranand passes away was founder of bharat mata mandir
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि (19 सितंबर 1932 - 25 जून 2019)

सनातन परंपरा के महान संत पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि मंगलवार की सुबह हरिद्वार अपने निवास स्थान राघव कुटीर में ब्रह्मलीन हो गए। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। भारत माता मंदिर के संस्थापक स्वामी सत्यमित्रानंद के ब्रह्मलीन होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम बड़ी शख्सियतों ने शोक जताया है। आगे की स्लाइड में पढ़ें किसने किस तरह दी श्रद्धांजलि — 

swami satyamitranand passes away was founder of bharat mata mandir
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि (19 सितंबर 1932 - 25 जून 2019)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी श्रद्धांजलि और शोक प्रकट करते हुए कहा है कि — स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी अध्यात्म और ज्ञान के प्रतीक थे। अब वह हमारे बीच नहीं रहे इसका मुझे बेहद दुख है। उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों और दलितों को समर्पित कर किया था। स्वामी जी के दिव्य आत्मा को श्रद्धांजलि ॐ शांति।

swami satyamitranand passes away was founder of bharat mata mandir
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि (19 सितंबर 1932 - 25 जून 2019)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी शोक जताते हुए कहा है कि पद्म भूषण पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के निधन से मुझे बेहद दु:ख है। वह ज्ञान, धर्म और सादगी के प्रतीक थे। उन्होंने पूरे विश्व में सनातन धर्म की पताका फहराई थी। स्वामी जी भारत माता के सच्चे उपासक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जन कल्याण में समर्पित कर दिया ॐ शांति।

विज्ञापन
विज्ञापन
swami satyamitranand passes away was founder of bharat mata mandir
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि (19 सितंबर 1932 - 25 जून 2019)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट कर स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोक प्रकट करते हुए कहा है कि देश के महान संत अब हमारे बीच नहीं रहे, इसका मुझे बेहद दु:ख है। उनके आत्मत्व को मेरा नमन एंव श्रद्धांजलि।

विज्ञापन
swami satyamitranand passes away was founder of bharat mata mandir
स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि (19 सितंबर 1932 - 25 जून 2019)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे उनके जाने का बेहद दु:ख है। स्वामी जी सनातन धर्म परंपरा के महान संत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जन कल्याण के लिए दे दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed