{"_id":"5d1095be8ebc3e26eb4ea39a","slug":"mahabharat-best-quotes-for-success-in-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाभारत के अनुसार सफलता के लिए मनुष्य को हर दिन करने चाहिए ये चार काम","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
महाभारत के अनुसार सफलता के लिए मनुष्य को हर दिन करने चाहिए ये चार काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे धार्मिक ग्रंथों में कई ऐसी बाते बताई गई हैं, जिसे अपने जीवन में अपनाने से सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे ही महाभारत में जब युधिष्ठिर श्री कृष्ण से पूछते हैं कि भगवान कौन-कौन से काम ऐसे हैं, जिन्हें प्रतिदिन करना चाहिए। जिन कार्यों को करने से हमें सुकून मिलता है। इस बात का जवाब देते हुए श्री कृष्ण ने बताया मनुष्य को अपने जीवन में चार कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। इससे अनजाने में किए गए सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है और इंसान खुश रहता है।
2 of 5
1. दान देना
हिंदू धर्म में दान का बहुत ज्यादा महत्व है। दान करने की परंपरा हम अपने पूर्वजों से सीखते चले आ रहे हैं। मनुष्य को नियमित रूप से जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इसके साथ ही दान करते समय कभी भी दिखावा नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति इन सब बातों को ध्यान में रखकर दान करता है। उसके अनजाने में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।
3 of 5
2. मन को वश में रखना
कहते हैं इंसान अपने मन को सुधारने और बिगाड़ने का जिम्मेदार खुद ही होता है। मनुष्य का मन चंचल होता है। वह कब किधर भटकता है, उसे भी नहीं पता होता है। ऐसे में हमें अपने मन को वश में रखना चाहिए। जिस इंसान का मन वश में नहीं होता है, वह अपनी इच्छाओं को पूरी करने के लिए किसी भी गलत रास्ते पर चल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
3. हमेशा सच बोलना
जो इंसान सच्चाई की राह पर चलता है, उसके रास्ते में बहुत सी परेशानियां आती हैं, लेकिन उसे एक दिन सफलता जरूर मिलती है। जीवन जीने के लिए हमेशा सच्चाई के रास्ते का चुनाव करना चाहिए। भले ही यह कठिन होता है लेकिन ऐसे इंसान को हर जगह सफलता मिलती है।
विज्ञापन
5 of 5
4. तपस्या करना
हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि बिना तपस्या के मनुष्य सफल नहीं बनता है। हमें हर रोज भगवान कता ध्यान रखना चाहिए। अपनी गलती के लिए क्षमा मांगते हुए अच्छे कार्य हेतु तपस्या करना चाहिए। तप से मनुष्य सफल इंसान बनता है। तप करने से कठिन रास्ता आसान बन जाता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।