फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2020: 21 जून को लगने वाले ग्रहण कब कहां और कैसे देख सकते हैं

Fri, 19 Jun 2020 01:54 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 19 Jun 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
surya grahan 2020 time in india When and where can you see the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : अमर उजाला

21 जून को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। इस बार का सूर्य ग्रहण बहुत ही विशेष माना जा रहा है, यह ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, कुछ समय के लिए सूर्य पूरी तरह से ढक जाएगा जिस वजह से धरती पर पूरी तरह से अंधेरा छा जाएगा। जिस समय सूर्य पूरी तरह से ढक जाएगा उस समय सूर्य सोने की अंगूठी के समान दिखाई देगा। यह ग्रहण एक बहुत बड़ी खगोलीय घटना है जिसका नजारा हर कोई देखना चाहता है।



लेकिन नंगी आंखों से ग्रहण देखना हानिकारक होता है। इसलिए ग्रहण को पूरी सावधानी के साथ देखना आवश्यक है। हम आपको बताएंगे की ग्रहण को कब कैसे और कहां देख सकते हैं।

 

surya grahan 2020 time in india When and where can you see the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020

सूर्य ग्रहण आरंभ और समाप्ति समय
सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 21 जून की सुबह 10:20 बजे से शुरु होकर शाम को 03:04 बजे समाप्त होगा। दोपहर के समय 12 बजकर 10 मिनट पर सूर्य ग्रहण अपनी चरम अवस्था में रहेगा। लेकिन भारत में ग्रहण का आरंभ और समाप्ति का समय अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग होगा।

surya grahan 2020 time in india When and where can you see the solar eclipse
सूर्य ग्रहण

ग्रहण को देखते समय बरते सावधानी
ग्रहण को नग्न आंखों से कभी नहीं देखना चाहिए, इससे हमारी आंखो के नाजुक ऊतकों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसे देखने के लिए टेलीस्कोप या सोलर फिल्टर चश्में का उपयोग करें। हालांकि फिर भी ग्रहण को देखते समय खास सावधानी जरुर बरतें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
surya grahan 2020 time in india When and where can you see the solar eclipse
सूर्य ग्रहण

भारत में कहां पर कैसा दिखेगा ग्रहण का नजारा
इस बार का सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा यह वलयाकार रुप में दिखाई देगा। यह कंकण ग्रहण हर स्थान पर खग्रास के रूप में नहीं दिखेगा। भारत में यह ग्रहण  देहरादून, चमोली, कुरुक्षेत्र,मसूरी, टोहान में कंकण यानि खग्रास के रुप में दिखाई देगा। लेकिन कई जगहों जैसे कोलकाता, हैदराबाद, शिमला, चेन्नई, मुंबई, चंडीगढ़, आदि शहरो में यह खंडग्रास के रुप में ही दिखाई देगा। नई दिल्ली में सूर्य का 95 प्रतिशत हिस्सा ढका हुआ दिखाई देगा।

 

विज्ञापन
surya grahan 2020 time in india When and where can you see the solar eclipse
सूर्य ग्रहण 2020 - फोटो : demo

किन देशों में दिखेगा ग्रहण
भारत के साथ यह ग्रहण दुनिया के अन्य देशों में भी दिखाई देगा। बैंकाक, काठमांडू, कराची, अबू धाबी, रियाद आदि में भी ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। मध्य अफ्रिका, उत्तरी भारत, ताइवान, चीन में यह ग्रहण पूर्ण रुप से दिखाई देगा।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed