फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा-पाठ में क्यों खास हैं ये चार रंग, जानिए कैसे करते हैं समस्याओं को दूर

Fri, 19 Jun 2020 07:03 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 19 Jun 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
importance of colors in astrology and worship
Colors - फोटो : Social Media

रंगो का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कुछ रंगो से उत्तेजना तो कुछ से शांति का अनुभव होता है। रंगो का ज्योतिष और धार्मिक महत्व भी माना गया है। चार रंग ऐसे हैं जिनका पूजा-पाठ में विशेष महत्व माना गया है। इन रंगो का उपयोग करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है। तो आइए जानते हैं कि वह चार रंग कौन से हैं।

importance of colors in astrology and worship
प्रतीकात्मक तस्वीर

सनातन धर्म में पीले रंग का बहुत महत्व माना गया है पीला रंग बृहस्पति देव का प्रिय रंग है। पीले रंग को भगवान विष्णु और सौन्दर्य का प्रतीक भी माना जाता है इसलिए इस रंग का उपयोग पूजा में बहुत शुभ माना जाता है, गुरु को भाग्य का कारक माना जाता है। इस कारण मांगलिक कार्यों में भी पीले रंग का उपयोग किया जाता है। जिसका गुरु कमजोर हो उसे गुरुवार के दिन पीले वस्त्र, पीली वस्तुओं का सेवन करना चाहिए। इससे गुरु बलशाली होता है और शादी में आ रही अड़चने दूर होती हैं। लेकिन शयनकक्ष में पीले रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए।

importance of colors in astrology and worship
लाल रंग

लाल रंग को सौभाग्य-समृद्धि और नए जीवन का प्रतीक माना जाता है। हर शुभ कार्य में लाल रंग का उपयोग किया जाता है नई दुल्हन को लाल रंग की साड़ी पहनाई जाती है। माता लक्ष्मी, मां दुर्गा भी लाल वस्त्र धारण करती हैं। इसलिए माता रानी को लाल रंग की चुनर चढ़ाई जाती है। इसके उपयोग से सौभाग्य में वृद्धि होती है। लेकिन घर में इसका उपयोग ध्यान से करना चाहिए। क्योंकि लाल रंग उत्साह के साथ उग्रता का प्रतिनिधित्व भी करता है। इसलिए घर की दीवारें, पर्दे, मैट आदि चटक लाल रंग के नहीं होने चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
importance of colors in astrology and worship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

हरे रंग को भी बहुत शुभ माना गया है इसे भी सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। माता रानी को श्रृंगार में मेहंदी, हरी चूड़ियां अर्पित की जाती हैं। पूजा में हरे आम के पत्तों, पान के पत्तों, केले का पत्तों का प्रयोग किया जाता है। मां लक्ष्मी को भी हरा रंग प्रिय है। इसके प्रयोग से धन-धान्य की कमी नहीं होती है। हरे रंग को बुध ग्रह का प्रतीक भी माना गया है।

 

 

विज्ञापन
importance of colors in astrology and worship
सरस्वती पूजन

सफेद रंग मां सरस्वती को अति प्रिय है। वे सदैव श्वेत वस्त्र धारण करती हैं। मां सरस्वती के उपवास के दिन सफेद वस्त्र धारण करने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है। पुरातनकाल में यज्ञ आदि में सफेद रंग का उपयोग किया जाता था। इसे पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग राहु को शांत करता है।

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed