Shiv Puran Upay: भगवान शिव के दर्शन पाने के लिए करें शिवपुराण के ये उपाय, होगी हर कामना पूरी
शिवपुराण के रुद्र संहिता में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बतया गया हैं, जो न केवल भगवान शिव के दर्शन पाने में सफलता दिला सकते हैं, बल्कि इन्हें अपनाने से हर कामना भी पूर्ण होती है, आइए जानते हैं कि रुद्र संहिता के उपायों के बारे में, जिनसे भगवान शिव के दर्शन प्राप्त हो सकते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है।
पूर्व जन्म को जानने के उपाय और मंत्र
रुद्र संहिता में बताया गया है कि जो लोग श्रद्धाभाव से भगवान शिव की आराधना करते हैं और ध्यान लगाकर 1 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है उसके पूर्वजन्मों के पाप मिट जाते हैं। वहीं 2 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से व्यक्ति को पूर्व जन्म का ध्यान आ जाता है।
Famous Temples: भारत के ऐसे मंदिर जहां प्रसाद के रूप में चढ़ता है मांस और मदिरा
कामना पूर्ति के उपाय
शिव पुराण के अनुसार जो लोग महामृत्युंजय मंत्र का 3 लाख बार जप करता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। वहीं जो भक्त 4 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप कर लेता है उसे भोलेनाथ स्वयं सपने में दर्शन देते हैं, जो बेहद दुर्लभ माना गया है। सपने में भी शिवजी के दर्शन जीवन की सभी समस्याओं को खत्म कर देता है।
शिव दर्शन पाने के उपाय
शिव पुराण में वर्णन है कि जो महामृत्युंजय मंत्र का 5 लाख जप करता है, भगवान शिव उसके समक्ष प्रकट होते हैं और दर्शन देते हैं। इसके अलावा जो लोग 10 लाख बार महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हैं, वह शिव लोक में स्थान पाने योग्य बन जाता है। ऐसे व्यक्ति के लिए मोक्ष पाना सुलभ हो जाता है।
सुख वैभव पाने के लिए शिवपुराण के उपाय
शिवपुराण के रुद्र संहिता में बताया गया है कि जो 1 लाख शमी के पत्तों से शिवजी की उपासना करता है वह भी मोक्ष को प्राप्त करता है। 1 लाख बेलपत्र पर ओम नमः शिवाय लिखकर शिवजी को अर्पित करने से संसार में सब कुछ सुलभ हो जाता है और हर सुख वैभव की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।