फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर व्रत त्योहार लिस्ट: नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ समेत पड़ेंगे ये खास व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 23 Sep 2026 06:58 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 23 Sep 2026 06:58 AM IST
सार

अक्तूबर 2026 का महीना त्योहारों और व्रतों से भरपूर रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत ही शारदीय नवरात्रि से होगी, जिसके बाद दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे बड़े पर्व एक के बाद एक आएंगे। यह समय मां दुर्गा की आराधना, उपवास और सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। आइए जानते हैं अक्तूबर 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट। 

विज्ञापन
October 2026 Festival Calendar Navratri Dussehra Karwa Chauth and More Full List of Vrat Tyohar Dates
अक्तूबर माह के व्रत त्योहार - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर 2026 का महीना त्योहारों और व्रतों से भरपूर रहने वाला है। इस महीने की शुरुआत ही शारदीय नवरात्रि से होगी, जिसके बाद दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ जैसे बड़े पर्व एक के बाद एक आएंगे। यह समय मां दुर्गा की आराधना, उपवास और सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। आइए जानते हैं अक्तूबर 2026 में पड़ने वाले सभी प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट, ताकि आप पहले से ही अपनी तैयारी और तारीखें नोट कर सकें।

October 2026 Festival Calendar Navratri Dussehra Karwa Chauth and More Full List of Vrat Tyohar Dates
पितृ पक्ष - फोटो : adobe stock

पितृ पक्ष की समाप्ति के साथ शुरू होगा उत्सवों का सिलसिला
10 अक्तूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या के साथ ही पितृ पक्ष यानी श्राद्ध पक्ष का समापन हो जाएगा। इसके तुरंत बाद अक्तूबर का महीना पूरी तरह उत्सव और उमंग के रंग में रंग जाएगा। पितरों को विदाई देते ही घर-घर में देवी आराधना और त्योहारों की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। यही वजह है कि अक्तूबर को इस साल के सबसे व्यस्त और शुभ महीनों में गिना जा रहा है।

October 2026 Festival Calendar Navratri Dussehra Karwa Chauth and More Full List of Vrat Tyohar Dates
नवरात्रि 2026 - फोटो : AI

नवरात्रि से लेकर दशहरे तक का उत्सव
11 अक्तूबर 2026 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत घटस्थापना के साथ होगी। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान 19 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी और महानवमी के साथ संधि पूजा का विशेष महत्व रहेगा, हालांकि कुछ पंचांगों में दुर्गा अष्टमी 18 अक्तूबर को भी बताई गई है। इसके अगले ही दिन यानी 20 अक्तूबर 2026 को विजयादशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा, जब रावण दहन के साथ-साथ शस्त्र पूजा, वाहन पूजा और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
October 2026 Festival Calendar Navratri Dussehra Karwa Chauth and More Full List of Vrat Tyohar Dates
करवा चौथ 2026 - फोटो : संवाद

शरद पूर्णिमा और करवा चौथ का विशेष महत्व
नवरात्रि और दशहरे के बाद 25 अक्तूबर 2026 को शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी, जिसे कोजागरी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इसके बाद महीने का समापन सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवा चौथ के साथ होगा, जो 29 अक्तूबर 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी।

विज्ञापन
October 2026 Festival Calendar Navratri Dussehra Karwa Chauth and More Full List of Vrat Tyohar Dates
कब है दशहरा - फोटो : अमर उजाला

अक्तूबर 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • 1 अक्तूबर – षष्ठी श्राद्ध
  • 2 अक्तूबर – रोहिणी व्रत, सप्तमी श्राद्ध, गांधी जयंती
  • 3 अक्तूबर – जीवित्पुत्रिका व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी, अष्टमी श्राद्ध
  • 6 अक्तूबर – इंदिरा एकादशी
  • 8 अक्तूबर – प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि
  • 10 अक्तूबर – सर्वपितृ अमावस्या
  • 11 अक्तूबर – शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना
  • 16 अक्तूबर – सरस्वती आवाहन, स्कंद षष्ठी
  • 17 अक्तूबर – सरस्वती पूजा, तुला संक्रांति
  • 19 अक्तूबर – दुर्गा अष्टमी, महानवमी, संधि पूजा
  • 20 अक्तूबर – विजयादशमी/दशहरा, दुर्गा विसर्जन
  • 22 अक्तूबर – पापांकुशा एकादशी
  • 25 अक्तूबर – शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
  • 26 अक्तूबर – आश्विन पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती
  • 27 अक्तूबर – कार्तिक मास आरंभ
  • 29 अक्तूबर – करवा चौथ
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed