फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Second Somvar: आज सावन के दूसरे सोमवार पर 3 शुभ योग, जानिए इनके महत्व और लाभ

Mon, 21 Jul 2025 06:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 06:18 AM IST
सार

Sawan Second Somvar: सावन के इस दूसरे सोमवार को बन रहे इन दुर्लभ योगों का प्रभाव पूरे दिन रहेगा, जो जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सावन के इस पावन दिन किन-किन दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है और उनसे मिलने वाले लाभ क्या-क्या हैं।

विज्ञापन
Sawan ka dusra somvar Rare Yogas on Sawan Second Monday Know the Significance and Benefits
Sawan Somvar - फोटो : अमर उजाला

Sawan Second Monday: आज 21 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल सावन का दूसरा सोमवार अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ माना जा रहा है क्योंकि इस दिन तीन दुर्लभ और शक्तिशाली योग बन रहे हैं। ये योग सामान्यतः बहुत कम समय में बनते हैं, इसलिए इस अवसर का खास महत्व होता है। ऐसे योगों में की गई पूजा और व्रत का प्रभाव अधिक गहरा और फलदायक होता है। सावन के इस दूसरे सोमवार को बन रहे इन दुर्लभ योगों का प्रभाव पूरे दिन रहेगा, जो जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मक बदलाव लेकर आते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि सावन के इस पावन दिन किन-किन दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है और उनसे मिलने वाले लाभ क्या-क्या हैं।


Shiv Ji Ki Puja: शिव जी की पूजा में भूलकर भी इस्तेमाल न करें ये चीजें, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ
Sawan Pradosh Vrat 2025: कब है सावन का पहला प्रदोष व्रत ? जानिए तिथि, महत्व और पूजा विधि
Nag Panchami 2025: क्यों मनाई जाती है नाग पंचमी? जानिए पूजा विधि और महत्व

Sawan ka dusra somvar Rare Yogas on Sawan Second Monday Know the Significance and Benefits
21 जुलाई यां सावन के दूसरे सोमवार को रोहिणी नक्षत्र रहेगा। - फोटो : अमर उजाला

सावन के दूसरे सोमवार पर शुभ योग
सावन का दूसरा सोमवार कई शुभ योग लेकर आएगा। 21 जुलाई यां सावन के दूसरे सोमवार को रोहिणी नक्षत्र रहेगा और चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे। इस दिन कामिका एकादशी भी है। साथ ही सावन के  दूसरे सोमवार को सर्वार्थ सिद्धि योग , वृद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का निर्माण भी हो रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं इन योग के निर्माण से क्या लाभ मिलेंगे। 

 

Sawan ka dusra somvar Rare Yogas on Sawan Second Monday Know the Significance and Benefits
ज्योतिष में वृद्धि योग को बहुत शुभ माना जाता है। - फोटो : adobe

वृद्धि योग
ज्योतिष में वृद्धि योग को बहुत शुभ माना जाता है। वृद्धि जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है प्रगति और बढ़ोतरी। इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना अधिक होती है, खासकर धन, व्यापार या किसी भी प्रकार की वृद्धि से जुड़े मामलों में। सावन के दूसरे सोमवार को यदि इस योग में भगवान शिव की पूजा की जाए तो आर्थिक समृद्धि और भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan ka dusra somvar Rare Yogas on Sawan Second Monday Know the Significance and Benefits
सर्वार्थ सिद्धि योग मंत्रों की सिद्धि, अनुष्ठान या किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए अत्यंत उपयुक्त है। - फोटो : अमर उजाला

सर्वार्थ सिद्धि योग
यह योग सभी मनोकामनाओं की पूर्ति और हर प्रकार के कार्यों में सफलता दिलाने वाला माना जाता है। सर्वार्थ का मतलब है सभी उद्देश्य और सिद्धि का मतलब है पूर्णता या सफलता। इस योग के दौरान शुरू किए गए किसी भी शुभ कार्य में बाधाएं कम आती हैं और सफलता मिलने के योग होते हैं। यह योग मंत्रों की सिद्धि, अनुष्ठान या किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए अत्यंत उपयुक्त है।

विज्ञापन
Sawan ka dusra somvar Rare Yogas on Sawan Second Monday Know the Significance and Benefits
अमृत सिद्धि योग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। - फोटो : freepik

अमृत सिद्धि योग
अमृत सिद्धि योग को ज्योतिष में अत्यंत शुभ और शक्तिशाली माना जाता है। अमृत का अर्थ है अमरता और सिद्धि का अर्थ है पूर्णता। इस योग में किए गए कार्यों के परिणाम स्थायी होते हैं और यह दीर्घायु, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाता है। यह योग नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed